Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

सूचना

: लोहाघाट:उप निरीक्षक मनोज धोनी स्वतंत्रता दिवस पर सराहनीय सेवा सम्मान( चिन्ह )से होंगे सम्मानित, गुमदेश में बटी मिठाइयां

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 14, 2024
उप निरीक्षक मनोज धोनी स्वतंत्रता दिवस पर सराहनीय सेवा सम्मान से होंगे सम्मानित लोहाघाट ब्लॉक के गुमदेश क्षेत्र के रहने वाले पुलिस उप निरीक्षक मनोज धोनी को उनके द्वारा जनता व विभाग के लिए किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून में होने वाले भव्य सम्मान समारोह में पुलिस महा निरीक्षक के द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा उप निरीक्षक मनोज धोनी वर्तमान में उधम सिंह नगर की सूर्या चौकी के चौकी इंचार्ज है वहीं उप निरीक्षक मनोज धोनी को पुरस्कार मिलने पर गुमदेश क्षेत्र में खुशी का माहोल है बुधवार को लोगों ने चौखाम बाबा मंदिर परिसर में मिठाई बाट कर खुशी जताई तथा उप निरीक्षक मनोज धोनी को शुभकामनाएं दी गई लोगों ने कहा मनोज ने पूरे गुमदेश क्षेत्र का नाम रोशन किया है और आगे भी करते रहेंगे खुशी जताने में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देव सिंह धोनी, जगत सिंह पाटनी , बच्चन सिंह धोनी, विनोद सिंह धोनी ,बृजमोहन चंद, रामू धोनी , रामलीला कमेटी अध्यक्ष नरसिंह धोनी ,राजू धोनी ,मोहित पाठक ,ओमप्रकाश धोनी, डूंगर प्रथोली सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें