Monday 23rd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जंगल को बचाने के लिए ग्रामीणों ने मां झूमां को किया समर्पित।

लोहाघाट:सीएम धामी ने ऑनलाइन मां झूमाधुरी के किए दर्शन मां का लिया आशीर्वाद।

लोहाघाट:चौखाम बाबा मंदिर में जिलाधिकारी ने भेंट की सीएम संस्कृति संवर्धन किट ,

बाराकोट:बोतड़ी में शराब की दुकान खुलने की सुगबुगाहट से भड़के ग्रामीण। विरोध शुरू।

लोहाघाट:कुमाऊं के सुप्रसिद्ध भीम पादुका में बह रही श्री राम कथा की धारा।

: लोहाघाट:पूर्ति निरीक्षक व ईओ ने सब्जी की दुकान में रेट लिस्ट की करी जांच प्रशासन की कोशिश के बावजूद नहीं घटे सब्जियों के दाम लोगों ने व्यापार संघ से हस्तक्षेप की करी मांग 

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 26, 2024
पूर्ति निरीक्षक व ईओ ने सब्जी की दुकान में रेट लिस्ट की करी जांच प्रशासन की कोशिश के बावजूद नहीं घटे सब्जियों के दाम लोगों ने व्यापार संघ से हस्तक्षेप की करी मांग लोहाघाट नगर में सब्जी के बेहताशा बढ़ते दामों पर लगाम लगाने के लिए लोगों की मांग पर एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के द्वारा पूर्ति निरीक्षक व ईओ लोहाघाट को नगर के सभी सब्जियों की दुकानों में रेट लिस्ट चश्पा करवाने तथा सब्जी मंडियो से रेट पता कर सब्जियों के दाम तय करने के निर्देश दिए गए थे एसडीएम के निर्देश पर आज मंगलवार दोपहर को पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी तथा नगर पालिका के ईओ सौरभ नेगी ने नगर की सब्जीयो की दुकानों का औचक निरीक्षण किया पूर्ति निरीक्षक के अनुसार अधिकतर सब्जी व्यापारियों ने रेट लिस्ट लगा ली है वहीं ईओ सौरभ नेगी के निर्देश पर गंदगी करने तथा सड़क में समान लगाने पर तीन व्यापारियों का चालान भी किया गया वही प्रशासन की कोशिश के बावजूद नगर में सब्जियों के दामों में कोई कमी नहीं हुई है लोहाघाट में मंडी के दामों से दुगने तिगुने दामों में सब्जियां बेची जा रही है जिस कारण लोगों में काफी आक्रोश है लोगों ने कहा जो रेट व्यापारियों ने चश्पा किए हैं वह प्रशासन के द्वारा तय नहीं किए गए हैं लोगों ने प्रशासन से सब्जी मंडी के रैटो के हिसाब से सब्जियों के दाम तय करने की मांग की है लोगों ने कहा रेट लिस्ट लगाकर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है लोगों ने लोहाघाट नगर व्यापार मंडल से मामले में हस्तक्षेप कर सब्जी के दामों में लगाम लगाने की मांग की है लोगों ने कहा जब उनके द्वारा आज खटीमा मंडी में रेट पता किए गए तो वहां थोक रेट में केला 25 से 30 रुपया दर्जन, सेव 17 /18 किलो की पेटी 1400 रुपए ,संतरा 35 से ₹40 किलो ,अनार 12 किलो की पेटी ₹1400 ,प्याज 35 से ₹40 किलो, आलू ₹30 किलो ,बैगन ₹20 किलो ,अंडा ₹60 दर्जन तथा हरी मिर्च ₹15 किलो चल रही है इसके अलावा अन्य सब्जियां भी काफी सस्ती है और नगर में दुगने तिगने दामों में सब्जी बेची जा रही है लोगों ने कहा लोहाघाट से सस्ती सब्जी पिथौरागढ़ में बिक रही है लोगों ने कहा बाहरी लोगों के द्वारा यहां सब्जी की दुकाने खोली गई है जिनके द्वारा मनमर्जी के दामों में लोगों को सब्जियां बेची जा रही है लोगों ने प्रशासन से सब्जी के दामों में लगाम लगाने तथा सब्जी की दुकानों को सब्जी मंडी में ले जाने की मांग की है टीम में प्रमोद महर व सुमित गढ़कोटी शामिल रहे

जरूरी खबरें