रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रास्ते के लिए भटक रहा है पूर्व सैनिक का परिवार प्रशासन पर लगाए समस्या के समाधान न करने का आरोप।
Laxman Singh Bisht
रास्ते के लिए भटक रहा है पूर्व सैनिक का परिवार प्रशासन पर लगाए समस्या के समाधान न करने का आरोप।

लोहाघाट के कचहरी वार्ड में रहने वाले पूर्व सैनिक मोहन सिंह मेहता का परिवार वर्षों से अपने भवन तक जाने के लिए रास्ते के लिए भटक रहा है पर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पूर्व सैनिक की पत्नी आशा देवी ने बताया रास्ते की मांग को लेकर उनके द्वारा डीएम ,एसडीएम ,तहसीलदार व जनप्रतिनिधियों के दरवाजे खटखटा लिए हुए हैं तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से भी मदद मांगी गई पर उनकी समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया। आशा देवी ने बताया पूर्व में उनके घर तक 6 फिट का सरकारी रास्ता पालिका व एक अन्य सरकारी एजेंसी के द्वारा बनाया गया था ।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा पर इस रास्ते पर उनके एक पड़ोसी के द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है जिस कारण अब उनके घर का रास्ता बंद हो चुका है। उन्होंने बताया उनके द्वारा प्रशासन के सभी दरवाजे खटखटा लिए गए हैं पर उन्हें अभी तक उनके घर तक जाने के लिए सरकारी रास्ता नहीं मिल पाया है। आशा देवी ने कहा जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम लोहाघाट के द्वारा स्थल निरीक्षण भी किया गया पर स्थल निरीक्षण के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। आशा देवी ने कहा उनके पति ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में लगा दिया पर आज उन्हें अपने घर तक जाने के लिए रास्ता तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा प्रशासन को सब कुछ मालूम होने के बावजूद उनकी मदद नहीं की जा रही है जबकि रास्ता उनका मौलिक अधिकार है। उन्होंने बताया अब मजबूर होकर उन्हें न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा। कहा बरसों से वह अपनी समस्या के समाधान के लिए एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक भटक रहे हैं पर उनकी समस्या का समाधान करने के लिए कोई भी तैयार नहीं है उन्होंने कहा एक और प्रशासन पूर्व में सरकारी रास्ता होने की बात मानता है दूसरी ओर मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है ।उन्होंने कहा अभिलेखों के आधार पर उनकी समस्या का समाधान किया जाए उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा प्रशासन ने जांच में उन्हें ही अतिक्रमणकारियों बता दिया है । आशा देवी ने जिला अधिकारी चंपावत से उनकी समस्या के समाधान कर उन्हें रास्ता देने की मांग की है।
विज्ञापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष