Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: लोहाघाट:अपने हक व अधिकारी को लेकर मूल निवास / बामसेफ संगठन ने किया पद संचलन संविधान के प्रति किया जागरूक

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 11, 2024
अपने हक व अधिकारी को लेकर मूल निवास / बामसेफ संगठन ने किया पद संचलन रविवार को चंपावत जिले के लोहाघाट नगर में मूल निवास संगठन व बामसेफ के द्वारा पिछड़े व गरीब तबके के लोगों के हक /अधिकारों वह संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए पद संचलन व जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम बामसेफ जिला अध्यक्ष शेखर सिंह सार्की व मूल निवास संगठन जिला अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में किया गया जिसमें प्रदेश संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए संगठन के द्वारा अपने हक व अधिकारों को लेकर लोहाघाट नगर में पद संचलन किया गया इसके बाद संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए नगर पालिका सभागार में एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया मूल निवास संगठन प्रदेश अध्यक्ष आर एन धोहरे ने कहा सरकार समाज के पिछड़े तबके के लोगों का शोषण कर रही है उनके हक को मारा जा रहा है संविधान में उन्हें दी जाने वाली सुविधा नहीं दी जा रही है उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा सरकार उनके शिक्षा ,चिकित्सा व नौकरी के हक को छीन रही है सरकार के द्वारा आज सरकारी स्कूलों ,अस्पतालों को बंद कर प्राइवेट संस्थाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है जिस कारण समाज के पिछड़े तबके के लोग व गरीब जनता न तो अपने बच्चों को शिक्षा दे पा रही है और ना ही अपना इलाज उन्होंने कहा आजादी को 75 वर्ष हो चुके हैं लेकिन समाज के कुछ वर्ग विशेष के द्वारा उन लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है तथा संविधान में दी जाने वाली सुविधाएं उन्हें नहीं मिल पा रही हैं उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है जिस कारण संगठन के द्वारा 300 से अधिक जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने कहा अगर सरकार नहीं चेती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा उन्होंने कहा अभियान का उद्देश्य सरकार व समाज के पिछड़े तबके के लोगों को जगाना है ताकि यह लोग संविधान में उन्हें दिए गए अधिकारों को जान सके रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही वही बामसेफ संगठन जिला अध्यक्ष शेखर सिंह सार्की ने कहा जिले में संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है इस दौरान विनोद गोरखा ,हरीश विश्वकर्मा ,गोपाल कलाकोटी,प्रकाश गोरखा संजय सार्की ,विपिन गोरखा सहित कई लोग मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें