Saturday 21st of March 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर में आईटी वॉलिटिसर्य करेंगे बीएलओ की मदद

लोहाघाट:सीएम धामी ने किमतोली रोसाल सड़क हॉट मिक्स कार्य की दी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति

रुद्रपुर:कुट्टू के आटे से बना खाने खाने से 11 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी बने भाजपा जिला मीडिया संयोजक

लोहाघाट:बारिश के बावजूद डिलीवरी प्वाइंट में रसोई गैस लेने वालों की लगी भारी भीड़।

: लोहाघाट:पर्यटन विभाग की लापरवाही लाखों रुपए की लागत से बनी एंगलिंग हट का फटा फर्स सुरक्षा के नहीं कोई इंतजाम 

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 11, 2024
पर्यटन विभाग की लापरवाही लाखों रुपए की लागत से बनी एंगलिंग हट का फटा फर्स सुरक्षा के नहीं कोई इंतजाम पर्यटन विभाग चंपावत के द्वारा लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत पंचेश्वर क्षेत्र में एंग्लिंग को बढ़ावा देने के लिए पिछले वर्ष लाखों रुपए की लागत से एंग्लिंग हट का निर्माण करवाया था पर पर्यटन विभाग व निर्माण दाई संस्था की लापरवाही व देखरेख के अभाव के चलते एक बारिश में ही हट का फर्श फट गया है निर्माण दाई संस्था के द्वारा फर्श डालने के लिए बिछाई गई मिट्टी को बैठने तक नहीं दिया गया और फर्श में पटाल बिछा दिए गए इस बार की बारिश से मिट्टी बैठने से फर्श व सीवर पिट फट गया तथा पानी के लिए रखी गई टंकी टूट गई अगर अब बारिश होती है तो हट की सुरक्षा दीवार को भी खतरा हो सकता है पर पर्यटन विभाग के द्वारा मामले का कोई संज्ञान नहीं लिया गया है लोगों का कहना है हट की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है ना ही सीसीटीवी कैमरा लगा रखें लोगों ने कहा जब हट में लाखों रुपए निर्माण कार्य में लगाए गए हैं तो उसकी सुरक्षा के लिए चौकीदार और सीसीटीवी कैमरा होना अनिवार्य है अन्यथा आराजक तत्वों के द्वारा हट को नुकसान पहुंचाया जा सकता है क्षेत्र वासियों ने पर्यटन विभाग व प्रशासन से एंग्लिंग हट में सीसीटीवी लगाने व फर्स निर्माण की मांग की है मालूम हो इससे पूर्व इसी जगह में बनी हट देखरेख के अभाव व अराजक तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ कर बर्बाद कर दी गई थी लोगों का कहना है अगर हट की देखरेख नहीं होगी तो इस है का भी वही हाल होगा सिर्फ सरकारी धन की बर्बादी होगी हालांकि हट काफी खूबसूरत बनाई गई है मालूम हो पंचेश्वर एंग्लिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध जगह है जहां एंग्लिंग करने के लिए देस ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं

जरूरी खबरें