रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मुसीबत ने नहीं छोड़ा गंगा सिंह का पीछा भूस्खलन की चपेट में आया नया भवन। प्रशासन से मदद की गुहार
Laxman Singh Bisht
मुसीबत ने नहीं छोड़ा गंगा सिंह का पीछा भूस्खलन की चपेट में आया नया भवन।

गृह प्रवेश के मात्र चार दिन बाद ही भूस्खलन की चपेट में आ गया भवन।

बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के चलते लोहाघाट ब्लाक के रोसाल के कमलेड़ी क्षेत्र में काफ़ी नुकसान हुवा है।कमलेड़ी निवासी गंगा सिंह कुंवर का नवनिर्मित भवन बारिश से हुए भूस्खलन की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है तथा अब उनके पास रहने का आशियाना तक नहीं बचा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा ने बताया पिछले वर्ष गंगा सिंह के पुस्तैनी मकान को आपदा संभावित मानते हुवे प्रशासन के द्वारा विस्तापित किया गया था।

गंगा सिंह जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। उनके द्वारा अपने सगे सम्बन्धियों से कर्जा उठा कर विस्थापित किये गए स्थान पर अपना नया आसियाना बनाया।पर होनी को कुछ औऱ ही मंजूर था घर में प्रवेश के 4 दिन बाद ही लगभग 100 मीटर ऊपर से पूरा पहाड़ खिसक कर उनके भवन को पूरी तरह तहस नहस कर दिया। नए भवन के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से गंगा सिंह व उनका पूरा परिवार सदमे में है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार सिंह बोहरा व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित कार्यवाही एवं गंगा सिंह की दयनीय स्थिति को देखते हुवे उनकी मदद करने तथा नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। सूचना पर क्षेत्रीय पटवारी के द्वारा मौका मुवायना किया गया।

विज्ञापन
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।