Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

सूचना

: लोहाघाट:अज्ञात वाहन चालक ने दो गोवंश को उतारा मौत के घाट लोगों ने पुलिस से वाहन चालक पर कार्रवाई की उठाई मांग पूर्व प्रमुख मेहता ने गोवंशों का कराया अंतिम संस्कार 

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 12, 2024
अज्ञात वाहन चालक ने दो गोवंश को उतारा मौत के घाट लोगों ने पुलिस से वाहन चालक पर कार्रवाई की उठाई मांग पूर्व प्रमुख मेहता ने गोवंशों का कराया अंतिम संस्कार लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बाराकोट के सतवाल स्वीट हाउस के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन चालक के द्वारा दो आवारा गोवंशों को वाहन से बुरी तरह से कुचल दिया जिसमें दोनों गौ वंशों की दर्दनाक मौत हो गई गौ वंशों को इस प्रकार कुचलने से लोगों में आक्रोश फैल गया वहां से गुजर रहे लोहाघाट के पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता के द्वारा मानवता का परिचय देते हुए अपने निज खर्च से दोनों गौवंशों का अंतिम संस्कार ग्रामीणों की मदद से करवाया वहीं पूर्व प्रमुख मेहता , हरीश तिवाड़ी, योगेश तिवाड़ी व क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस व प्रशासन से आरोपी वाहन चालक तथा गोवंशों को आवारा छोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया पिथौरागढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में आवारा गोवंशों को भरकर इस क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है जबकि घाट में पिथौरागढ़ पुलिस की चौकी है ग्रामीणों ने कहा इस प्रकार से गोवंशों को खुलेआम छोड़ना काफी गंभीर मामला है ग्रामीणों ने बताया इस समय संतोला से लेकर सतवाल होटल तक बड़ी संख्या में एनएच में बड़ी संख्या में गौ वंशों ने डेरा जमाया हुआ है ग्रामीणों ने प्रशासन से गौ वंशों को गौ सदन में छोड़ने की मांग की है वहीं बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बतया वाहन चालक का पता लगाया जा रहा हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें