Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम ने ललूवापानी–बनलेख–जयगाँव -जैंतोली मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

चंपावत:डीएम का रा.उ.मा. विद्यालय पल्सो में औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट:एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए ।

चंपावत:भिंगराड़ा एड़ी बालकृष्ण मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक

दून:16 करोड़ का पुल मात्र 16 दिन में ध्वस्त वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक।गुणवत्ता पर उठे सवाल।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ लोहाघाट में मरीजों को मिल रही है बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं।

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 25, 2026

आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ लोहाघाट में मरीजों को मिल रही है बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं।

तेजी से चल रहा है ऑपरेशन थियेटर, डॉक्टर्स हॉस्टल व अत्याधुनिक लैब का निर्माण कार्य।

सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान के दिशा निर्देश व चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। जिस कारण अब कुछ मामलों को छोड़ दिया जाए तो मरीजों को बाहर के चिकित्सालयो की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। लोहाघाट की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर आधुनिक ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।ऑपरेशन थिएटर के निर्माण के बाद लोहाघाट में मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया वर्तमान में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ ,आई सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, ईएनटी सर्जन ,फिजिशियन, छाती रोग ,स्त्री रोग व एनेस्थीसिया विशेषज्ञ तैनात है।इसके अलावा दो दिन जिला चिकित्सालय के अस्थि रोग विशेषज्ञ अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ राठी ने बताया अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर निर्माण ,आधुनिक लैब तथा डॉक्टर्स हॉस्टल का कार्य भी काफी तेज गति से चल रहा है ।निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अस्पताल की सुविधाओं में और अधिक विस्तार होगा मरीज को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएगी । उन्होंने बताया लैब निर्माण के बाद लोगों को अपनी जांच कराने के लिए बाहर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे तथा ऑपरेशन सुविधा भी यहीं पर उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा सीएमओ चंपावत के दिशा निर्देश पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में जनता को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें उन्हें अपने चिकित्सकों व स्टाफ का पूरा साथ मिल रहा है ।जिसके लिए वह उन्हें धन्यवाद देते हैं। जिलाधिकारी के द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिया जा है। जहां मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती हुई है तो वही जगह की कमी उपचार में आड़े आ रही है ।लोगों ने मुख्यमंत्री धामी को विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए जहां धन्यवाद दिया है तो वहीं उनसे उप जिला चिकित्सालय में नए अस्पताल भवन निर्माण तथा उप जिला चिकित्सालय के मानकों को पूरा करने की मांग की है।

जरूरी खबरें