Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

सूचना

: लोहाघाट:24 घंटे के भीतर पंचेश्वर क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग को पुलिस ने पिथौरागढ़ से सकुशल किया बरामद  

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 25, 2024
24 घंटे के भीतर पंचेश्वर क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग को पुलिस ने पिथौरागढ़ से सकुशल किया बरामद 23अगस्त को थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका अचानक लापता हो गई थी परिजनों के द्वारा थाना कोतवाली पंचेश्वर में नाबालिग बालिका के गुमशुदा हो जाने की तहरीर दी थी मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पंचेश्वर के एसओ हेमंत सिंह कठैत ने तत्काल मामले मे धारा 140(3) भारतीय न्याय संहिता बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुए करते हुए नाबालिग की तलाश शुरू कर दी वही नाबालिग की सकुशल व यथाशीघ्र बरामदगी हेतू एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा कोतवाली पंचेश्वर टीम को निर्देशित किया गया एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा व्यापक तलाश, सूचना संकलन, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिरों से की गई पूछताछ के माध्यम सें अथक प्रयास व तत्परता से कार्य करते हुए, अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के भीतर गुमशुदा बालिका को पिथौरागढ़ बाज़ार से सकुशल बरामद किया गया। एसओ हेमंत सिंह ने बताया पूछताछ में गुमशुदा द्वारा बताया गया कि वह परिजनों के डाटने पर घर से नाराज होकर घर से चली आई थी पुलिस ने बालिका की काउंसलिंग करते हुए बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दीया गया है वही बालिका के यथाशीघ्र सकुशल मिल जाने से परिजनों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया है । पुलिस टीम मे हेमन्त सिंह कठैत- थानाध्यक्ष कोतवाली पंचेश्वर,एसआई पिंकी धामी,एएसआई हीरालाल वर्मा- विवेचक, हेड कांस्टेबलसंजय शर्मा, नीलम वर्मा, का0विनोद जोशी ,का0मनीष पुनेठा सामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें