Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ज्वेलर्स की दुकान से महिला ने उड़ाई 6 सोने की फुल्ली । मुंह में डालकर चंपत हुई महिला।

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 25, 2025

ज्वेलर्स की दुकान से महिला ने उड़ाई 6 सोने की फुल्ली । मुंह में डालकर चंपत हुई महिला।

ज्वेलर्स की शिकायत पर लोहाघाट पुलिस ने वापस कराई फुल्ली वैवाहिक सीजन की 'धमक' के बीच लोहाघाट के खड़ी बाजार के एक प्रतिष्ठित ज्वैलर्स शो रूम से ग्राहक बनकर आई एक महिला द्वारा 19 नवंबर को सोने की फुली (लौगं) देखने के बहाने 6सोने की फुल्ली को मुहॅ मे छिपाकर चंपत हो गई। महिला के जाने के बाद शोरूम के स्वामी को कुछ शक हुआ जब उन्होंने फुल्ली की गिनती की तो उनमें से छह फुल्ली कम पाई गई। ज्वेलर्स के द्वारा जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो महिला उसमें फुल्ली को मुंह में छुपा कर ले जाती हुई नजर आई। कल 24 नवंबर को यह महिला वापस उसी ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची। जिस पर ज्वेलर्स ने महिला से उसकी फुल्ली को वापस करने की बात कही। पर महिला चोरी की बात कबूल नहीं कर रही थी जिस पर ज्वेलर्स के द्वारा लोहाघाट पुलिस को सूचित किया पुलिस उक्त महिला को लोहाघाट थाने लाई। जहा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से महिला से ज्वेलर्स के वहां से चोरी की गई फुल्ली को वापस करवाया। इसके बाद ज्वेलर्स ने राहत की सांस ली । फुल्ली वापस होने पर ज्वेलर्स ने थाने से तहरीर वापस ले ली है। साथ लोगों से अपील की है सतर्क और सुरक्षित रह कर काम करे। ताकि व्यापारीगण नुकसान से बच सके और समाज मे फैल रही ऐसी मानसिकता से बचाव मे मदद मिल सके । उन्होंने सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की है।

जरूरी खबरें