Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

सूचना

: लोहाघाट:युवा कांग्रेस ने प्रदेश में हुए साइबर हमले को भाजपा की बताया साजिश सीबीआई जांच की उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Sun, Oct 6, 2024
युवा कांग्रेस ने प्रदेश में हुए साइबर हमले को भाजपा की बताया साजिश सीबीआई जांच की उठाई मांग प्रदेश में हुए साइबर हमले पर युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए इसे भाजपा की सोची समझी साजिश बताया है तथा सीबीआई जांच की मांग की है रविवार को यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री भुवन चौबे ने कहा उत्तराखंड में साइबर हमले से सरकारी कामकाज पिछले 5 दिनों से ठप है।राज्य में सरकारी कामकाज पूरी तरह से अवरुद्ध हो रहे हैं आईटीडीए के डाटा सेंटर से होस्ट होने वाली सभी 186 एप्लीकेशन और वेबसाइट बंद हैं ।इसमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली शिकायत उनके साथ-साथ सचिवालय में भी ई फाइलिंग का काम पूरी तरह से अवरुद्ध हुआ है। पर्यटन विभाग सहित जनता के आपूणी सरकार पोर्टल के तहत बनने वाले जरूरी प्रमाण पत्र जैसे स्थाई निवास,जाति,ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र आदि पिछले 5 दोनों से नहीं बन पा रहे हैं। जिससे पूरा सरकारी डाटा समाप्त होने की आशंका है। चौबे ने कहा यह साइबर हमला करके किसी भी नेटवर्क कंप्यूटर सिस्टम या डिजिटल डिवाइस तथा अनाधिकृत पहुंच के माध्यम से डाटा एप्लीकेशन या अन्य परिसंपत्तियों को चुराने, उजागर करने, बदलने, अक्षम करने या नष्ट करने का जानबूझ कर किया गया प्रयास है इस तरह से साइबर हमलावर महत्वपूर्ण डाटा को चुराने का काम कर रहे हैं।l सरकार का डिजिटल उत्तराखंड का दावा फेल हो गया है इसके साथ ही भाजपा सरकार का इस साइबर को लेकर बड़ा षड्यंत्र हो सकता है। युवा कांग्रेस इसकी सीबीआई जांच की मांग करता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें