Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम घोषणा धरातल पर, तामली में 14.57 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य शुरू

लोहाघाट:आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में स्थापित हुई औषधि वाटिका, हिमवीरों ने किया औषधीय पौधों का रोपण।

उत्तराखंड :पुलिस का एक और सिपाही हुआ 'बागी' सस्पेंड कांस्टेबल शेर सिंह के पक्ष में दिया बयान ।

लोहाघाट:जय मां झुमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता में चांदमारी एफसी व कलीगांव अगले चक्र में।

चंपावत:चुनावी शोर में कहीं फिर न दब जाए राज्य आंदोलनकारियों की आवाज़: भूपेंद्र देव (ताऊ)

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट की आयुश्री भावे बनी कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 28, 2026

लोहाघाट की आयुश्री भावे बनी कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर

लोहाघाट निवासी आयुश्री भावे ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति प्राप्त की है।आयुश्री ने कड़ी मेहनत से जी.आर.ई. जैसी कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण कर इस मुकाम को हासिल किया है। यह उनके समर्पण, संघर्ष और अदम्य इच्छाशक्ति का प्रतीक है। यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आयु श्री की शानदार सफलता पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल सहित कई जनप्रतिनिधियों व समाजसेवी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

कहा आयुश्री भावे ने अपने माता-पिता, लोहाघाट क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें, उनके माता-पिता एवं समस्त शुभचिंतकों को हृदय से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

जरूरी खबरें