Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

: लोहाघाट:आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया मां कामधेनु वात्सल्य ट्रस्ट 

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 21, 2024
आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया मां कामधेनु वात्सल्य ट्रस्ट पंचेश्वर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में और रोड़ कनेक्टविटी से अभी तक वंचित गांवो के आपदा प्रभावितों को मां कामधेनु वात्सल्य ट्रस्ट मड-पडौली की और से समाजसेवी राज्य गौ सेवा आयोग के सदस्य पंडित शंकर दत्त पाण्डेय ने आपदा प्रभावितों को जरूरी खाद्य सामग्री वितरित की गई। तथा हर संभव मदद का भरोसा ग्रामीणों को दिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने आपदा प्रभावितों से भेंट की, और जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर से किए जा रहे आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पाठक ने बताया पंचेश्वर क्षेत्र में सड़क, बिजली,पेयजल आपूर्ति के कार्य सुचारू रूप से किए जा रहे हैं बहुत जल्द पंचेश्वर क्षेत्र में जन जीवन सामान्य हो जाएगा। उन्होंने बताया आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी आज दोपहर बाद सभी आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया गया है इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश दत्त, क्षेत्र पंचायत सदस्य ललित सामंत, देवेंद्र अधिकारी, दीपक गोश्वामी, मोहन सामंत, महेश पंत, लक्ष्मी दत्त पंत, कैलाश पंत, राजू बोहरा, त्रिलोक सामंत, मोहन सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित थे।।

जरूरी खबरें