Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: लोहाघाट:कोलकाता कांड के विरोध में मेडिकल एसोसिएशन ने निकाला कैंडल मार्च हत्यारो को फांसी की सजा देने की करी मांग 

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 19, 2024
कोलकाता घटना के विरोध में मेडिकल एसोसिएशन ने निकाला कैंडल मार्च हत्यारो को फांसी की सजा देने की करी मांग कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद की गई जघन्य हत्या तथा रुद्रपुर में नर्स की हत्या पर लोहाघाट में मेडिकल एसोसिएशन ने गहरा आक्रोश जाताया हैं सोमवार शाम को मेडिकल एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष हेम पुनेठा के नेतृत्व में नगर के समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों के द्वारा गहरा आक्रोश जताते हुए नगर में कैंडल मार्च निकालते हुए दोनों हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है तथा इस घटना की कड़ी निंदा की है एसोसिएशन अध्यक्ष हेम पुनेठा ने कहा दोनों घटनाओं की लोहाघाट मेडिकल एसोसिएशन निंदा करती है पुनेठा ने सरकार से मेडिकल स्टाफ को ड्यूटी के दौरान पर्याप्त पुलिस सुरक्षा देने तथा इस प्रकार की जघन्य घटनाओं को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग की है वहीं मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा 2 मिनट का मौन रख मृतक आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई कैंडल मार्च में जिला महामंत्री चंद्रशेखर उप्रेती ,उपाध्यक्ष नवल आर्य ,नगर सचिव नरेश कनोजिया, आलोक जोशी कैलाश बोहरा ,गीता राय,रवि फर्त्याल, तिलक राज बोहरा ,नितिन मेहरा ,कमल वर्मा ,प्रकाश पुनेठा,राहुल उपरेती ,विकास विश्वास आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें