Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: लोहाघाट:बाराकोट टैक्सी स्टैंड में अज्ञात कारणों के चलते अधेड़ ने खाया जहर हायर सेंटर रेफर 

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 18, 2024
बाराकोट टैक्सी स्टैंड में अज्ञात कारणों के चलते अधेड़ ने खाया जहर हायर सेंटर रेफर शुक्रवार दोपहर 12:00 के आसपास लोहाघाट के बाराकोट टैक्सी स्टैंड में रेगांव निवासी बलवंत सिंह अधिकारी (50) पुत्र तेज सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया हालत बिगड़ने पर स्टैंड के वाहन चालक गंगा सिंह व प्रकाश सिंह अधिकारी बलवंत सिंह को वाहन में डालकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए जहां डॉक्टर अजीम के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उसका उपचार किया डॉक्टर अजीम ने बताया सल्फास खाए व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है स्थिति को देखते हुए उसे चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है वहीं वाहन चालक गंगा सिंह व प्रकाश सिंह अधिकारी ने बताया बलवंत सिंह आज सुबह रेगांव से लोहाघाट आया था जहां उसने टैक्सी स्टैंड में उसने सल्फास की गोलियां खानी शुरू की तभी उनकी नजर उस पर पड़ गई बड़ी मुश्किल से उन लोगों के द्वारा सल्फास का डब्बा उसके हाथों से छीना गया तब तक उसने एक गोली सल्फास की गटक ली थी वहीं बलवंत सिंह को चंपावत जिला चिकित्सालय ले जाने के लिए परिजन बड़ी देर तक 108 का इंतजार करते रहे उपचार में वार्ड बॉय हिमांशु महरा व संजय दताल व नर्सिंग स्टाफ के द्वारा सहयोग किया गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें