Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत से उड़ाया मोबाइल लोहाघाट मे हुआ गिरफ्तार।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 5, 2025

चंपावत से उड़ाया मोबाइल लोहाघाट मे हुआ गिरफ्तार।

कांस्टेबल हेम माहरा की सतर्कता से पकड़ा गया मोबाइल चोर वाहन चालक।दिल्ली से पिथौरागढ़ लिफ्ट का सामान लेकर जा रहे है छोटा हाथी के वाहन चालक नीतीश कुमार निवासी नई दिल्ली ने चंपावत के एक मेडिकल स्टोर से दवा खरीद रहे तामली के आमनी निवासी हीरा सिंह का काउंटर में रखा मोबाइल फोन उड़ा लिया और वहा से रफूचक्कर हो गया। दवा खरीद कर जब हीरा सिंह ने काउंटर में रखे फोन को देखा तो फोन वहां से गायब मिला। हीरा सिंह ने बताया फोन गायब देख उनके द्वारा मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी कैमरा को देखा तो दवा खरीदने आया वाहन चालक उसमें उनके फोन को उठाता हुआ नजर आया ।इसके बाद वह चंपावत बाजार चौकी पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी ।इसके बाद चंपावत चौकी पुलिस ने लोहाघाट के यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा को इसकी सूचना दी। लोहाघाट के यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा ने बताया चंपावत पुलिस की सूचना पर वह अलर्ट हो गए और छोटा हाथी वाहन की तलाश में जुट गए ।कांस्टेबल महरा ने बताया लोहाघाट शिवालय पुल के पास यह वाहन उनकी नजर में आया उनके द्वारा वाहन को रोका गया और चालक से पूछताछ की गई कहा पहले चालक ने फोन उठाने से मना किया जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा मेडिकल स्टोर से फोन उठाने की बात कबूल की गई। कांस्टेबल महरा ने बताया उसके बाद वह वाहन सहित चालक को लोहाघाट थाने लाए और मोबाइल स्वामी भी थाने पहुंच गया ।जिसके बाद मोबाइल को वाहन स्वामी के हवाले कर दिया गया और पुलिस ने आरोपी वाहन चालक नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वही मोबाइल स्वामी हीरा सिंह ने त्वरित कार्यवाही के लिए चंपावत पुलिस व कांस्टेबल है महरा को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें