Thursday 19th of March 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड: बदलेगा मौसम का मिजाज तूफान व बारिश की संभावना

लोहाघाट: प्रथम नवरात्र पर मंदिरो में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब। भक्तों ने पवित्र नदियों में किया स्नान

लोहाघाट:संडेऑन साइकिल रैली का रविवार को छमनिया स्टेडियम में होगा आयोजन

ऋषिकेश:सतपाल महाराज की बिगड़ी तबीयत एम्स में भर्ती सीएम धामी ने जाना हाल

हरिद्वार:नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के चार दरिंदों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

: लोहाघाट:चौड़ी पंप योजना की पुलिया बहने से आवाजाही बाधित 

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 18, 2024
चौड़ी पंप योजना की पुलिया बहने से आवाजाही बाधित लोहाघाट के चौड़ी पंप हाउस को जोड़ने के लिए लोहावती नदी पर बनी बरसों पुरानी पुलिया लोहावती के उफान की भेट चढ़ गई शुक्रवार को आई मूसलाधार बारिश से उफान पर आई लोहावती नदी ने पुलिया को ताश के पत्ते की तरह ढहा दिया बुधवार को पंप ऑपरेटर प्रकाश राय, भैरव दत्त राय, कैलाश राय आदि ने बताया पुलिया बहने से राय नगर चौड़ी के ग्रामीणों के साथ-साथ जल संस्थान कर्मियों व अन्य लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है उन्होंने बताया गांव की महिलाएं इस पुलिया का उपयोग जंगल से चारा पत्ती लाने के लिए करती हैं इसके अलावा कई लोग इस पुलिया का उपयोग करते हैं प्रकाश राय ने बताया पुलिया बहने से पंप हाउस की मेंटेनेंस में भी फर्क पड़ा है टेक्नीशियन पंप हाउस तक नहीं पहुंच पा रहे हैं उन्होंने बताया अगर पंप हाउस की मोटर या अन्य मसीनो खराबी हो जाए तो दूसरी मोटर लाने व मोटर को मरम्मत के लिए भेजने में बड़ी दिक्कत हो सकती है उन्होंने बताया पुलिया बहने से बड़ी आबादी की आवाजाही प्रभावित हो गई है वही रायनगर चौड़ी के ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया निर्माण की मांग की है

जरूरी खबरें