Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: 31 अगस्त को मुख्यमंत्री धामी का चंपावत दौरा वरिष्ठ जनो / भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद जिला चिकित्सालय की सीटी स्कैन मशीन का करेंगे शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 30, 2024
शनिवार को मुख्यमंत्री धामी का चंपावत दौरा वरिष्ठ जनो / भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद जिला चिकित्सालय की सीटी स्कैन मशीन का करेंगे शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अपनी बिधानसभा चंपावत में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम है। अपने भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 31 अगस्त 2024 (शनिवार) को अपराह्न 12:45 बजे गौरल चौड़ मैदान, हेलीपैड चंपावत पहुंचेंगे, इसके पश्चात 1:25 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर गोलजू मंदिर चंपावत जाएंगे तथा 1:30 बजे श्री धामी का आगमन वन पंचायत भवन चंपावत में होगा जहां वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद तथा टिफिन बैठक में प्रतिभाग करेंगे। उसके पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 3:05 पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत पहुंचेंगे तथा वहां वरिष्ठ जन एवं जनमानस से संवाद एवं भेंट वार्ता कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।4:00 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत से जिला चिकित्सालय चंपावत पहुंचेंगे तथा जिला चिकित्सालय चंपावत में सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात 4:20 पर जिला चिकित्सालय से कार द्वारा प्रस्थान कर गोरल चौड़ मैदान पहुंचेंगे, जहां से वह 4:40 बजे खटीमा, उधमसिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें