Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: मानस खंड झांकी के लोहाघाट पहुंचने पर लोगों ने झांकी का किया जोरदार स्वागत

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 13, 2023
  मानस खंड झांकी के लोहाघाट पहुंचने पर लोगों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी मानसखंड का गुरुवार को लोहाघाट के जवाहर पार्क में जोरदार स्वागत किया गया।बाद में पाटी, बाराकोट ब्लाक के लिए झांकी रवाना हुई। जवाहर पार्क में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सतीश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर मानस खंड झांकी को रवाना किया। मीना बाजार,हथरंगिया, चांदमारी होते हुए स्टेशन बाजार पहुंची। झांकी को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा झांकी का स्कूली बच्चों व क्षेत्र के लोगों ने स्वागत करते हुए झांकी में बने जागेश्वर मन्दिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण कला, योग तथा वनों का अवलोकन किया गया तथा झांकी के साथ लोगों व बच्चों ने ढेर सारी सेल्फी खिंचाई वही झांकी के साथ आए कर्मचारियों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। बाद में खेतीखान,पाटी, बाराकोट में झांकी का स्वागत किया गया ।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, मंजू पुनेठा ,निर्मलाअधिकारी,तहसीलदार विजय गोस्वामी, बहादुर फर्त्याल,राजू गडकोटी, सचिन जोशी,मदन कलौनी,भुवन बहादुर, सभासद नवीन नाथ गोस्वामी , भुवन बहादुर राजकिशोर शाह ,दीपक शाह,निर्मला अधिकारी,सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चे शामिल रहे। वही लोगों व बच्चों के द्वारा झांकी की खूबसूरती की खूब सराहना करी गई क्षेत्र के लोगों ने कहा मानस खंड झांकी के पूरे देश में प्रथम आना पूरे उत्तराखंड व उत्तराखंड वासियों के लिए गर्व की बात है

विज्ञापन

जरूरी खबरें