Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

सूचना

: लोहाघाट:एसडीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने भरे लोहाघाट पुल्ला सड़क के जानलेवा गड्ढे 24 घंटे के भीतर हुआ समस्या का समाधान

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 14, 2024
एसडीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने भरे लोहाघाट पुल्ला सड़क के जानलेवा गड्ढे 24 घंटे के भीतर हुआ समस्या का समाधान पीडब्लूडी लोहाघाट के द्वारा लोहाघाट पुल्ला मुख्य सड़क में जीआईसी लोहाघाट के पास स्कवर निर्माण का कार्य किया जा रहा था जिस कारण यातायात सड़क के दूसरे हिस्से से हो रहा था इस हिस्से में 15 मीटर के टुकड़े में सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे तथा बारिश से कीचड़ हो गई थी जिससे वाहनों का संचालन काफी कठिन हो रहा था तथा वाहनों के फंसने के साथ-साथ राहगीरों को काफी दिक्कतें हो रही थी तथा दुर्घटना का बड़ा खतरा बना हुआ था पर पीडब्ल्यूडी के द्वारा मामले का कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय व वाहन चालकों ने एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट से समस्या के समाधान की मांग की जिसका एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पीडब्लूडी लोहाघाट को तुरंत सड़क में दुर्घटनाओं का सबक बने गढ़ों को भरने के निर्देश दिए एसडीएम के निर्देश पर बुधवार को पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के कर्मियों के द्वारा अभियंता बबीता टोलिया के नेतृत्व में जेसीबी की मदद से सड़क के गड्ढों को भरा गया अभियंता बबीता ने कहा अभी स्कवर का बना हुआ हिस्सा कमजोर है 10 दिन के बाद दूसरे हिस्से का निर्माण कार्य किया जाएगा उन्होंने बताया सड़क के गड्ढों को भर दिया गया है उन्होंने कहा स्कवर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद समस्या का स्थाई तौर पर समाधान हो जाएगा वही वाहन चालकों व लोगों की बड़ी समस्या का समाधान हुआ कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय ,वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान के लिए एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट व पीडब्लूडी लोहाघाट को धन्यवाद दिया इस दौरान पीडब्लूडी कर्मी कमल सिंह फर्त्याल व कैलाश चंद्र मौजूद रहे

जरूरी खबरें