Monday 23rd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जंगल को बचाने के लिए ग्रामीणों ने मां झूमां को किया समर्पित।

लोहाघाट:सीएम धामी ने ऑनलाइन मां झूमाधुरी के किए दर्शन मां का लिया आशीर्वाद।

लोहाघाट:चौखाम बाबा मंदिर में जिलाधिकारी ने भेंट की सीएम संस्कृति संवर्धन किट ,

बाराकोट:बोतड़ी में शराब की दुकान खुलने की सुगबुगाहट से भड़के ग्रामीण। विरोध शुरू।

लोहाघाट:कुमाऊं के सुप्रसिद्ध भीम पादुका में बह रही श्री राम कथा की धारा।

: लोहाघाट:हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी बने सख्त भू कानून कड़ाई से हो पालन बाहरी व्यक्तियों के जमीन खरीद फरोख्तों पर कड़ाई से लगे रोक भूमि बेचने वालों पर भी हो कार्यवाही लोगों ने बैठक में दिए सुझाव

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 27, 2024
हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी बने सख्त भू कानून कड़ाई से हो पालन बाहरी व्यक्तियों के जमीन खरीद फरोख्तों पर कड़ाई से लगे रोक भूमि बेचने वालों पर भी हो कार्यवाही लोगों ने बैठक में दिए सुझाव बाहरी प्रदेश के लोगों के द्वारा उत्तराखंड में खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में ओने पौने दामों में अंधा धुंध जमीन खरीदने के मामले को अब धामी सरकार काफी गंभीरता से ले रही है जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा सख्त भू कानून लाने की तैयारी की जा रही है जिसके लिए सरकार अब प्रदेश की जनता से भू कानून बनाने के लिए सुझाव मांग रही है शासन के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के अध्यक्षता में नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं ,शिक्षाविदो व सरकारी अधिकारियों के साथ नगर पालिका कार्यालय लोहाघाट में बैठक आयोजित की गई तथा भू कानून को लेकर उनकी राय मांगी गई नगर के सभी बुद्धिजीवियो ने कहा उत्तराखंड में भी हिमाचल की तर्ज पर सख्त भू कानून बने और इसका कड़ाई से पालन किया जाए लोगों ने कहा सरकार कानून तो बना देती है पर उसका पालन नहीं कर पाती है जिस कारण लचीले कानून का फायदा उठाकर बाहरी प्रदेश के पूंजी पतियों ने उत्तराखंड के खासकर पर्वतीय क्षेत्रो में बड़ी मात्रा में जमीन खरीद ली है उन्होंने सरकार से सख्त कानून बनाकर इस पर रोक लगाए जाने की मांग की है लोगों ने धामी सरकार के भू कानून बनाने के फैसले का स्वागत किया लोगों ने कहा सरकार ने बाहरी व्यक्तियों को 250 वर्ग मीटर भूमि खरीदने की छूट दी हुई है पर उन लोगों के द्वारा अपने सगे संबंधियों के नाम पर बड़ी मात्रा में जमीने खरीदी हुई है लोगों ने बाहरी लोगों को जमीन बेचने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की है तथा उद्योग के लिए आवंटित की जाने वाली भूमि को भी उद्योग की श्रेणी को देखकर भूमि देने की मांग की तथा लंबे समय तक उद्योग ना लगाए जाने पर जमीन को जब्त करने का सुझाव दिया लोगों ने कहा सरकार ने उत्तराखंड में लगने वाले उद्योगों में स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार देने का कानून बनाया था पर उसका कहीं पालन होता नहीं दिख रहा है लोगों ने कहा आज प्रदेश से 30 लाख से अधिक लोग पलायन कर चुके हैं बाहरी लोगों को कृषि ,बागवानी व धार्मिक परियोजन, आश्रम ,मेडिटेशन सेंटर के लिए कतई भूमि न खरीदने दी जाए अगर कोई व्यक्ति अस्पताल , वैलनेस सेंटर के लिए भूमि खरीदना चाहता है तो उसमें स्वास्थ्य विभाग की निगरानी हो अगर वह व्यक्ति अस्पताल नहीं खोलता है तो जमीन को रद्द किया जाए लोगों ने कहा ऐसा भू कानून बने जिसमें उत्तराखंड वासियों का हित हो उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिले लोगों ने कहा अगर जल्द सरकार सख्त भू कानून नहीं लाती है तो उत्तराखंड में बाहरी राज्य के लोगों का कब्जा हो जाएगा वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने काफी गंभीरता से लोगों के सुझाव सुने उन्होंने कहा सभी सुझावों को शासन में भेजा जाएगा उन्होंने कहा सरकार ने अब नया आदेश जारी कर नगर पालिका क्षेत्र में भी बाहरी लोगों के द्वारा जमीन खरीदने पर रोक लगा दी है बैठक में एडवोकेट नवीन मुरारी ,भास्कर मुरारी, रमेश उप्रेती ,विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर अमर सिंह कोटियाल, गोविंद वर्मा ,मनीष जुकरिया, दिनेश सूतेड़ी, भूपाल सिंह मेहता, भैरव दत्त राय , ईओ सौरभ नेगी, तहसीलदार जगदीश नेगी ,हरीश गोस्वामी , वीडिओ अशोक अधिकारी, शिक्षामित्र बंशीधर कलोनी ,गोविंद बल्लभ ओली, जितेंद्र शाह ,राज किशोर शाह , रेनू गढ़कोटी, ललित खोलिया ,अमित शाह व कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें