Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

सूचना

: बाराकोट:संविधान दिवस पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवराड़ी में कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 26, 2024
संविधान दिवस पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवराड़ी में कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन आज 26 नंबर संविधान दिवस के अवसर नेहरू युवा केंद्र चंपावत के द्वारा बाराकोट विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय (देवराड़ी) में छात्र-छात्राओं की कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया प्रधानाध्यापिका मधु कॉलोनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम में सभी बच्चों को संविधान के बारे में जानकारी दी गई तथा पेंटिंग, श्लोगन प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आर्यन, द्वितीय स्थान अजय और तृतीय स्थान सोनाक्षी कोहली ने प्राप्त किया तथा श्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियांशु चौधरी, द्वितीय स्थान आदित्य अधिकारी व तृतीय स्थान जगदीश सिंह ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अब्बल आए छात्र-छात्राओं को नेहरू युवा केंद्र चम्पावत की और से पुरस्कृत किया गया और सभी बच्चों के लिए मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र चम्पावत से आए NYV'S , प्रधानाध्यापिका श्रीमती मधु कलोनी, अध्यापक संजय कुमार , अध्यापिका श्रीमती रीता रानी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया कार्यक्रम में अभिभावक तथा नेहरू युवा केंद्र से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रेखा जोशी और सूरज सिंह अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें