Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट नगर में स्कूल टाइम पर ही रहेगी वन वे ट्रैफिक व्यवस्था एसपी की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे हुआ निर्णय

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 1, 2026

लोहाघाट नगर में स्कूल टाइम पर ही रहेगी वन वे ट्रैफिक व्यवस्था एसपी की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे हुआ निर्णय

व्यापारियों व लोगों ने एसपी चंपावत को दिया धन्यवाद कहा पूरा सहयोग करेंगे नगर वासी।

स्कूलों की छुट्टी के दिन वन वे ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगी छूट। लोगों ने किया स्वागत लोहाघाट ।नगर में 18 दिसंबर से पुलिस कप्तान अजय गणपति के निर्देश पर प्रयोग के तौर पर मीना बाजार तिराहे से लेकर जयंती भवन तक सुबह 8:00 से शाम 8:00 तक वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। वन वे ट्रैफिक व्यवस्था का नगर के व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा विरोध किया जा रहा है यहां तक की लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को बंद करने की मांग को लेकर धरना तक दे चुके हैं। लोहाघाट नगर की वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को पूर्वत करने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा ,भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा ,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगोली व लोहाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने एसपी चंपावत अजय गणपति से मुलाकात की तथा नगर की वन में ट्रैफिक व्यवस्था को पूर्वत स्कूल टाइम में लागू करने की मांग की। मामले में आज एक जनवरी को एसपी चंपावत अजय गणपति की अध्यक्षता में वन वे व्यवस्था को लेकर नगर के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व आम जनता के साथ एक आम बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी के द्वारा वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव दिए गए। एसपी चंपावत अजय गणपति ने कहा वन वे ट्रैफिक व्यवस्था प्रयोग के तौर पर लागू की गई थी।पुलिस के द्वारा लोगों के बीच जाकर सर्वे कराया गया था।पुलिस कप्तान ने कहा आज नगर के व्यापारियों ,गणमान्य नागरिकों ,जनप्रतिनिधियों के साथ पालिका सभागार में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आम बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सभी लोगों की राय के बाद कल 2 जनवरी से वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को पूर्व की भांति सिर्फ स्कूल टाइम पर ही लागू किया जाएगा तथा स्कूल की छुट्टी के दिन वन वे ट्रैफिक व्यवस्था से छूट रहेगी। एसपी चंपावत ने कहा जल्द ही वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गाइडलाइन जारी की जाएगी तथा ट्रांसपोर्टरो के लिए अलग से योजना तैयार की जाएगी इसके लिए ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की जाएगी।उन्होंने समस्त नगर वासियों ,व्यापारियों व ट्रांसपोर्टरों से व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान सभी लोगों ने सड़क के दोनों और खड़े रहने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग एसपी चंपावत से की तथा बेलगाम बाईकर्स पर रोक लगाने की बात भी कही गई। वन वे ट्रैफिक व्यवस्था पूर्व की भांति स्कूल टाइम में लागू होने के निर्णय पर एडवोकेट नवीन मुरारी ,प्रहलाद सिंह मेहता,व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया,पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, सुभाष बगोली , सतीश चंद्र पांडे, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर,राजू गढ़कोटी,चंद्रशेखर बगौली ,भैरव दत्त राय,गोविंद सिंह बोहरा , विधायक प्रतिनिधि चाद बोहरा ,एडवोकेट भुवन चौबे,जितेंद्र शाह ,कैप्टन रघुवीर ,विवेक ओली , राजू भैया,दानू सूतेड़ी,सभासद आशीष राय ,सुरेश फर्त्याल , योगेश जोशी,मनोज गर्ग, विपिन गोरखा,सहित बैठक में शामिल सभी सभी लोगों ने एसपी चंपावत को धन्यवाद दिया तथा पुलिस को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर, पेसकार ललित खोलिया आदि मौजूद है।

जरूरी खबरें