Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: लोहाघाट:कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में 17 अगस्त से 24 घंटे ओपीडी रहेगी बंद इमरजेंसी सेवा रहेगी चालू चिकित्सा जगत में भारी आक्रोश 

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 16, 2024
कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में 24 घंटे ओपीडी रहेगी बंद इमरजेंसी सेवा रहेगी चालू कोलकाता में महिला डाक्टर तथा हल्द्वानी की नर्स की दुष्कर्म के बाद हुई निर्मम हत्या से पूरे देश / प्रदेश में चिकित्सा जगत में भारी आक्रोश फैल गया है वही प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य संघ उत्तराखंड ने आईएमए के आह्वान पर शनिवार को पूरे प्रदेश में ओपीडी सेवा बंद रखने का निर्णय लिया है संघ ने पश्चिम बंगाल सरकार की हील हवाली वप्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों पर हमला करने के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है उन्होंने प्रधानमंत्री पर मामले पर हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है वही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर विराज राठी ने बताया दोनों हत्याओं के विरोध में तथा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर आईएमए / प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शनिवार 17 अगस्त सुबह 6:00 बजे से लेकर रविवार 18 अगस्त सुबह 6:00 बजे तक लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की ओपीडी सेवा बंद रहेगी डॉ राठी ने बताया इस दौरान इमरजेंसी सेवा ,पोस्टमार्टम तथा वीआईपी ड्यूटी चालू रहेगी वहीं प्रांतीय कार्यकारिणी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन एक्ट बना है पर पुलिस के द्वारा अपराधियों पर यह एक्ट नहीं लगाया जाता है प्रांतीय संगठन ने पुलिस से चिकित्सकों/ चिकित्सा स्टाफ पर हमले के आरोपियों पर प्रोटेक्शन एक्ट लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में बड़ी घटनाएं न हो सके

विज्ञापन

जरूरी खबरें