Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पुनाकोट वार्ड में पेयजल संकट पर डीएम का त्वरित एक्शन, टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

सूचना

: लोहाघाट:आपदा के 26 दिन बाद भी नहीं खुली पंचेश्वर डैम सड़क खेत गांव के ग्रामीण घरों में कैद एसएसबी की नहीं लग पा रही है गस्त एसडीएम ने मामले का लिया संज्ञान

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 7, 2024
आपदा के 26 दिन बाद भी नहीं खुली पंचेश्वर डैम सड़क खेत गांव के ग्रामीण घरों में कैद एसएसबी की नहीं लग पा रही है गस्त एसडीएम ने मामले का लिया संज्ञान चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर में प्रस्तावित पंचेश्वर डैम क्षेत्र को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सीमावर्ती सड़क को आपदा के 26 दिन बाद भी नहीं खोला जा सका है जिस कारण नेपाल सीमा के अंतिम भारतीय गांव खेत के ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं गांव में जरूरी वस्तुओं का अभाव हो गया सबसे महत्वपूर्ण नेपाल सीमा में एसएसबी की गस्त सड़क टूटने से रुक गई है तथा इस क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा डैम निर्माण प्रस्तावित है जिसमें कई कार्य यहां पर हो चुके हैं तथा नेपाल के लोगों की आवाजाही भी इसी मार्ग से होती है इतनी महत्वपूर्ण सड़क को आपदा के 26 दिन बीत जाने के बाद भी पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के द्वारा न खोल जाना काफी गंभीर मामला है क्योंकि मामला सीमा की सुरक्षा का है सड़क टूटने से एसएसबी रोल घाट और डैम क्षेत्र में गस्त नहीं कर पा रही है वही खेत गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट से सड़क मार्ग खोलने की गुहार लगाई है तथा गांव के क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों को ठीक करने की भी मांग की है एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को तत्काल इस महत्वपूर्ण सड़क को खोलने के निर्देश दिए हैं तथा इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है अब देखना है एसडीएम के निर्देशों पर पीडब्ल्यूडी कितनी जल्दी इस महत्वपूर्ण सड़क को खोलती है

जरूरी खबरें