रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:भारतीय किसान यूनियन ने दूरस्थ पटन गांव का भ्रमण कर सुनी किसानो की समस्याएं।
Laxman Singh Bisht
भारतीय किसान यूनियन ने दूरस्थ पटन गांव का भ्रमण कर सुनी किसानो की समस्याएं।
किसानो की समस्या का समाधान धरातल पर न कि कागजों पर :भाकियू
दूरस्थ क्षेत्र के किसानों को नहीं मिल पा रहा है कृषि विज्ञान केंद्र का लाभ।
लोहाघाट में किसानों के लिए सब्जी मंडी खोलने की मांग।
भारतीय किसान यूनियन ( भानू)चंपावत के पदाधिकारियो ने भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नवीन करायत के नेतृत्व में चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के दूरस्थ पटन गांव आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर किसानो की समस्याओं को सुना। किसान यूनियन जिलाध्यक्ष नवीन करायत व उपाध्यक्ष राजकिशोर शाह ने बताया पटन गांव व उसके आसपास के क्षेत्र में आजकल किसानों के द्वारा बड़ी तादाद मे टमाटर की खेती की गई है। उन्होंने कहा किसानों ने समस्याओं के बारे में यूनियन को बताया सिंचाई के लिए बनाई गई गूले क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिस कारण फसलों की सिंचाई में दिक्कत आ रही है, जंगली जानवर फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे है , अच्छी प्रजाति का बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। दूरस्थ क्षेत्र के किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कृषि विज्ञान केंद्र का उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा किसान कृषि विज्ञान केंद्र व उनकी योजनाओं के बारे में कुछ नहीं जानते है किसानों ने कहा उनकी उपज का उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पाता है बिचौलियों के द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है। कहा जिले में सब्जी मंडी ना होने के कारण यह समस्या सामने आ रही है। जिलाध्यक्ष करायत ने बताया किसानों ने प्रशासन से खेतों की घेरवाड़, सिंचाई गूलो की मरम्मत तथा उन्नत प्रकार के बीज उपलब्ध कराने व कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का क्षेत्र भ्रमण आदि कि मांग रखी है। उन्होंने कहा भारतीय किसान यूनियन जल्द किसानो की समस्याओं को जिलाधिकारी के सामने रख किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग करेगा। उन्होंने कहा दूरस्थ क्षेत्र के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने के कारण उन्हें खेती करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की है सेब और कीवि की खेती करने वाले किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाए। कहा दूरस्थ क्षेत्र के किसान जंगली जानवरों व सिंचाई की व्यवस्था न होने के कारण कई दिक्कतों का सामना करने को मजबूर है उन्होंने शासन प्रशासन से किसानों की सुध लेने की मांग की है। कहा काम धरातल पर हो न कि कागजों पर । कहा मामले को लेकर जल्द ही किसान यूनियन जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगी। इस दौरान मोहन चंद्र पांडे, गंगादत्त जोशी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।