Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

सूचना

: चंपावत:जिले में वृद्ध आश्रम खोलने का शासनादेश जारी होने पर लोगों ने सीएम धामी को दिया धन्यवाद जल्द भटकते बुजुर्गों को मिलेगा आसरा

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 22, 2024
चंपावत जिले में वृद्ध आश्रम खोलने का शासनादेश जारी होने पर लोगों ने सीएम धामी को दिया धन्यवाद सीएम धामी की शानदार पहल भटकते बुजुर्गों को मिलेगा आसरा   चंपावत जिले में असहाय, बेसहारा ,परिवार के सताए व मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग अक्सर सड़कों में भटकते हुए नजर आ जाते हैं जिनके रहने का कोई ठिकाना न होने की वजह से यह बुजुर्ग लोग सड़कों किनारे या अन्य जगह में सोने को मजबूर है जिले में बेसहारा बुजुर्ग लोगों की रहने की समस्या को देखते हुए लोहाघाट के समाज सेवी मदन खोलिया, मोहन पाटनी ,सुभाष विश्वकर्मा के द्वारा मुख्यमंत्री धामी को इन बेसहारा बुजुर्गों की गंभीर समस्या को देखते हुए चंपावत जिले में वृद्ध आश्रम खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया था जिसका मुख्यमंत्री धामी के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए चंपावत जिले में वृद्ध आश्रम खोलने की स्वीकृति दे दी है जिस पर समाज सेवी मदन खोलिया ,मोहन पाटनी, सुभाष विश्वकर्मा व क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री धामी को बेसहारा बुजुर्गों को घर देने के लिए की गई पहल पर धन्यवाद दिया है साथ ही वृद्ध आश्रम का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की अपील की है मालूम हो जब यह बेसहारा बीमार बुजुर्ग भूखे प्यासे सड़कों में भटकते हैं तो प्रशासन व लोगों के लिए भी इनको रखने की गंभीर समस्या हो जाती है क्योंकि जिले में कोई भी वृद्ध आश्रम नहीं है वही समाज सेवी मोहन चंद्र पाटनी के द्वारा वृद्ध आश्रम के लिए पाटन में निशुल्क भूमि देने की पेशकश पहले ही की जा चुकी है कुल मिलाकर मुख्यमंत्री धामी के द्वारा जिले के बेसहारा बुजुर्गों को आसरा देने के लिए यह एक सराहनीय कदम है जिसकी क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें