Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

सूचना

: पिथौरागढ़:नाबालिग से छेड़छाड़ करना ग्राम प्रधान को पड़ा भारी एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने खिलाई जेल की हवा

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 9, 2024
नाबालिग से छेड़छाड़ करना ग्राम प्रधान को पड़ा भारी एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने खिलाई जेल की हवा पिथौरागढ़ जिले के झुलाघाट क्षेत्र के जलतूरी गांव के ग्राम प्रधान को एक दिव्यांग नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया छेड़छाड़ का एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान को जेल की हवा खिलाई जानकारी के मुताबिक झुलाघाट थाने में एक बालिका ने तहरीर दी जलतुरी गांव के ग्राम प्रधान जगमोहन द्वारा उसको घर पर अकेली पाकर उसके साथ छेड़खानी तथा अभद्रता की गई बालिका द्वारा विरोध करने पर उसे डराया धमकाया गया तथा किसी को इस बारे में न बताने की चेतावनी दी गई बालिका ने आपबीती अपने माता  पिता को बताई तथा  तहरीर लेकर झुलाघाट थाने पहुंच गई वहीं एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव के संज्ञान में उक्त मामले के आते ही एसपी ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने हेतु एसओ झुलाघाट को निर्देशित किया एसपी के निर्देश पर थाना झुलाघाट में अभियुक्त जगमोहन चंद (ग्राम प्रधान) पुत्र भनिचंद निवासी जलतुरी थाना झुलाघाट पिथौरागढ़ के विरूद्ध धारा 74/35(1) भारतीय न्याय संहीता व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा सीओ पिथौरागढ़ परवेज अली के नेतृत्व में थाना झुलाघाट पुलिस द्वारा अभियुक्त जगमोहन चंद को झुलाघाट से गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है है पुलिस टीम में एसओ झुलाघाट आरती , हेड कांस्टेबल अमरेश मेहता ,हेड कांस्टेबल तुलसी भट्ट आदि शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें