Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

सूचना

: देहरादून:नौकरी व पेंशन की मांगों को लेकर देहरादून की सड़को में गरज रहे गुरिल्लों को पुलिस ने किया गिरफ्तार चंपावत जिला अध्यक्ष बगोली सहित सैकड़ो गुरिल्ला गिरफ्तार पुलिस पर मारपीट करने का गंभीर आरोप कल फिर विधानसभा कूच करेंगे गुरिल्ला

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 18, 2025
नौकरी व पेंशन की मांगों को लेकर देहरादून की सड़को में गरज रहे गुरिल्लों को पुलिस ने किया गिरफ्तार चंपावत जिला अध्यक्ष बगोली सहित सैकड़ो गुरिल्ला गिरफ्तार पुलिस पर मारपीट करने का गंभीर आरोप कल फिर विधानसभा कूच करेंगे गुरिल्ला अपनी नौकरी व पेंशन की मांगों को लेकर गुरिल्ला संगठन प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा के नेतृत्व में आज मंगलवार को भी हजारों गुरिल्ला विधानसभा घेराव के लिए निकल पड़े तथा अपनी नौकरी व पेंशन की मांग करने लगे आंदोलन में कई महिला व बुजुर्ग गुरिल्ला भी शामिल रहे गुरिल्लाओ के बढ़ते हुजूम को देख शासन प्रशासन के हाथ पाव फूल गए गुरिल्लो को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा वही चंपावत गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष ललित बगौली ने कहा मुख्यमंत्री धामी ने गुरिल्लो से बातचीत करने के बजाय पुलिस के द्वारा शांति पूर्ण आंदोलन कर रहे गुरिल्लाओ को गिरफ्तार करवाया बगोली ने आरोप लगाते हुए कहा गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस ने गुरिल्लाओ के साथ अभद्रता व मारपीट की कई महिला गुरिल्लाओं के कपड़े तक फट गए पुलिस ने बुजुर्गों को भी नहीं बक्शा बगोली ने कहा पुलिस ने उन्हें गाड़ियों में भरकर देहरादून से कई किलोमीटर दूर जंगल में छोड़ दिया उन्होंने कहा लेकिन गुरिल्लाओ के हौसले नहीं टूटे हैं कल वह फिर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में विधानसभा घेराव करेंगे तथा कई गुरिल्ला आत्मदाह करने तक को तैयार है उन्होंने सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया कहा सरकार गुरिल्लाओ की मांगे मानने के बजाय उन पर बल प्रयोग कर रही है जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा कहा बिना मांगे पूरी हुए बिना गोरिल्ला अपने घर वापस नहीं जाएंगे चाहे उनकी जान ही क्यों नहीं चली जाए उन्होंने कहा सरकार सीधे गुरिल्लो को गोली मारने के आदेश जारी कर दे वे लोग घर से सर पर कफन बाध कर चले हैं उनके पास अब खोने के लिए कुछ नहीं बचा है कहां कल दोगुने जोश से गुरिल्ला विधानसभा की और कूच करेंगे और गोरिल्ला एकता का परिचय देंगे

जरूरी खबरें