Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: जी-20 ड्यूटी में रुद्रपुर में तैनात पुलिसकर्मी की मौत

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 30, 2023
G-20 ड्यूटी में रुद्रपुर मेंं तैनात पुलिस कर्मी की मौत     G-20 ड्यूटी पर तैनात उधम सिंह नगर के पुलिसकर्मी नीरज की अचानक रात रहस्यमई परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि कुछ लोग हार्ट अटैक से मौत की बात कर रहे हैं फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।वही एसपी मंजूनाथ टीसी ने परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया ओर हर संभव मदद का भरोसा दिया है।बता दे की मृतक नीरज कुमार रुद्रपुर के ट्रांजिट केम्प थाने मैं तैनात था और पुलिस कांस्टेबल नीरज कुमार की ड्यूटी G 20 सम्मेलन के दौरान रुद्रपुर के डीडी चौक पर थी वहीं बीते दिन पुलिसकर्मी नीरज के बेटे का भी जन्मदिन था बताया जा रहा है कि नीरज की पत्नी भी पुलिस विभाग में ही तैनात है। वही पुलिसकर्मी नीरज की अचानक हुई मौत से पुलिस विभाग में मातम पसरा है।बीती रात अचानक नीरज की मौत हो गई जिसके बाद परिवार और पुलिस विभाग में मातम छा गया वही नीरज के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें