Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: लोहाघाट में एनएच द्वारा कराए जा रहे हॉट मिक्स की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए व्यापारियों ने एनएच विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 8, 2023
लोहाघाट में एन एच द्वारा कराए जा रहे घटिया हॉटमिक्स पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन लोहाघाट स्टेशन बाजार में एनएच की ओर से किए जा रहे हॉटमिक्स पर लोगों ने गुणवत्ता पर उठाए कई सवालहॉ टमिक्स करते हुए सड़क किनारे डामर उखड़ने की शिकायत की लोहाघाट पिथौरागढ एनएच मे लोहाघाट में एनएच विभाग की ओर से घटिया गुणवत्ता का हॉटमिक्टस किए जाने पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। व्यापारियों व लोगों ने एनएच विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वही हॉटमिक्स के हाथ से उखड़ने का वीडीयो भी सोशल मिडिया में खूब वायरल हो रहा है। शनिवार को पिथौरागढ मार्ग में अंग्रेजी शराब की दुकान के पास लोगों ने एनएच के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि करीब दो साल के बाद एनएच ने सड़क पर हॉटमिक्टस किया। लेकिन कई जगह हॉटमिक्स की गुणवत्ता सही न होने पर उखड़ रहा है। लोगों ने कहा कि हॉटमिक्स की मोटाई भी कई जगह कम है। उन्होंने एनएच से दुबारा हॉटमिक्स करने की मांग उठाई। मांग पूरी न होने की आंदोलन की चेतावनी दी। वही एनएच के अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि कार्य का निरीक्षण करने के बाद जहां पर खामियां होंगी उसे ठीक करवाया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सतीश पांडेय, राजू गड़कोटी, विवेक ओली, दीपक साह, अनिल देव, देव सिंह धौनी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें