Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: रामनगर में कोबरा ने कोबरा को ही निगल डाला दुर्लभ वीडियो आया सामने

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 9, 2023
  रामनगर के जस्सागांजा क्षेत्र से एक ऐसा दुलर्भ वीडियो सामने आया है जिसमें कोबरा सांप ने कोबरा सांप को ही निगल डालाअब जैसे जैसे गर्मी का मौसम बढ़ रहा है, वैसे वैसे सांपो का निकलना भी शुरू हो गया है शर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि सूचना मिली कि थी कि रामनगर के जस्सागांजा क्षेत्र में एक घर मे एक कोबरा को देखा गया है, सूचना पर हमारी पूरी टीम मौके पर सांप को रेस्क्यू करने के लिए गांव में पहुंची, जहां हमारे द्वारा सांप को ढूंढा गया,और कड़ी मसक्कत के बाद कोबरा सांप का सकुसल रेस्क्यू कर लिया गया,कश्यप ने बताया कि पकड़े गए कोबरा सांप ने एक कोबरा सांप को ही निगल लिया था और वह उसको पचा नही पा रहा था,जैसे ही हमारे द्वारा सांप का सकुसल रेस्क्यू किया गया, कोबरा ने निगले हुए कोबरा को मुंह से बाहर निकाल दिया.उन्होंने कहाँ कि कोबरा सांप निगले हुए कोबरा सांप को पचा नही पाया इसलिए उसने उसे बाहर निकाल दिया. चंद्रसेन कश्यप ने कहा कि उनके द्वारा सुरक्षित साप का रेस्क्यू करते हुए आबादी क्षेत्र से बाहर निकालते हुए उसे वन विभाग की मदद से सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया.वही चंद्र सेन कश्यप ने आसपास के लोगों से यह अपील भी की सांप दिखने पर वह उसे मारे नहीं, वह उनकी टीम को तुरंत सांप के होने की सूचना दें उनके द्वारा सांप को सकुशल रेस्क्यू कर वन विभाग की मदद से जंगल में छोड़ा जाएगा. मालूम हो चंद्रसेन कश्यप व उनकी टीम द्वारा अब तक 25000 से ज्यादा सांपों को वन विभाग की मदद से सकुशल रेस्क्यू किया जा चुका है

विज्ञापन

जरूरी खबरें