Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: टिहरी झील में डूब रहे नैनीताल के पैराग्लाइडर के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ 

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 11, 2024
टिहरी झील में डूब रहे नैनीताल के पैराग्लाइडर के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ गुरुवार को पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान एक पैराग्लाइडर अचानक असंतुलित होने से कोटि कॉलोनी के पास टिहरी झील में गिर गया।प्रशिक्षण के मद्देनज़र पूर्व से ही झील में तैनात एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी राकेश रावत के नेतृत्व में तत्काल मोटर बोट की सहायता से रेस्क्यू हेतु रवाना हुई।पैरा ग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान पैराग्लाइडर को पैराशूट की सहायता से प्रतापनगर से कोटि कॉलोनी तक आना होता है। इसी दौरान पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ने के कारण वह टिहरी झील में गिर गया।एसडीआरएफ टीम द्वारा बिना देरी किये तत्काल मोटर बोट की सहायता से पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण ले रहे युवक ऋषि निवासी- नैनीताल तक पहुँच कर सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित झील से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें