रिपोर्ट:जगदीश जोशी : जीआईसी बाराकोट में शिक्षकों की कमी जिलाधिकारी को शिक्षकों की मांग को लेकर ज्ञापन।
Laxman Singh Bisht
जीआईसी बाराकोट में शिक्षकों की कमी जिलाधिकारी को शिक्षकों की मांग को लेकर ज्ञापन।

चंपावत जिले के बाराकोट विकासखंड मुख्यालय में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट में मार्च माह से चल रही शिक्षकों की कमी व मुख्य विषय जैसे रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान ,गणित, राजनीति शास्त्र, भूगोल, विषय जो कि मुख्य विषयों में आते हैं उन्हीं के शिक्षक मौजूद नहीं है जिससे छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रकाश सिंह अधिकारी द्वारा 8 जून 2026 को जनपद चंपावत के जनता मिलन में भी यह मामला उठाया गया। इसके बाद 12 जून 2026 को विकासखंड में होने वाली बीडीसी बैठक में भी मामला रखा गया इसके बाद अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से भी जानकारी व अनुरोध कर शिकायत की गई थी जिसका की हेल्पलाइन नंबर 072026-10- 1072867 है जिसका की अभी तक कोई समाधान न होने से अभिभावकों आज द्वारा 20 जुलाई को चंपावत में अध्यक्ष व अभिभावकों के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी व जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। तथा शिक्षकों की तैनाती की मांग की गई।

वहीं जिलाधिकारी द्वारा कहा गया की तीन-चार दिन में विद्यालय में गेस्ट टीचर व एनजीओ के तहत अध्यापकों की तैनाती की जाएगी ।वही विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरकार व शिक्षा विभाग से विद्यालय में उनके भविष्य को देखते हुए जल्द से जल्द विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग की गई । मामले में अभिभावकों का कहना है कि क्षेत्रीय जनता में इस संबंध में काफी आक्रोश व्याप्त है ।ज्ञापन देने में अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति प्रकाश सिंह अधिकारी ,व्यापार मंडल अध्यक्ष बाराकोट संजय वर्मा, ग्राम प्रधान बाराकोट पंकज सम्राट, ग्राम प्रधान पम्दा ललित प्रसाद ,बसंत सिंह अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी , श्याम सिंह है महरा द्वारा ज्ञापन प्रेषित कर शिक्षकों की भारी कमी से जिला अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया!
विज्ञापन
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान