Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:दयूरी-चलथी मोटर मार्ग निर्माण की कवायद तेज, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:कालूखाड़ मेरौली के बुजुर्गों की गांव की सुध लेने की विधायक व डीएम से गुहार।

चंपावत:कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई) का प्रशिक्षण

चंपावत:दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, एक लाख का जुर्माना जिला सत्र न्यायाधीश का फैसला

लोहाघाट:प्रेमनगर पाटन की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, पंचायत घर परिसर को बनाया स्वच्छ व सुंदर

सूचना

: लोहाघाट:पम्दा की श्वेता का डिप्टी जेलर के पद पर हुआ चयन गांव में खुशी की लहर

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 12, 2024
पम्दा की श्वेता का डिप्टी जेलर के पद पर हुआ चयन गांव में खुशी की लहर चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के पम्दा गांव की रहने वाली होनहार छात्रा श्वेता जोशी का चयन डिप्टी जेलर के पद पर हो गया है श्वेता का चयन होने पर गांव वह क्षेत्र में खुशी की लहर है सोमवार को श्वेता के मौसा मुकेश जोशी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया श्वेता की प्राथमिक से 12वीं तक की शिक्षा जलंधर केंद्रीय विद्यालय से हुई है इस वक्त श्वेता डी यू से बीएससी ऑनर्स फिजिक्स की पढ़ाई कर रही है पढ़ाई के दौरान ही होनहार श्वेता ने यह उपलब्धि हासिल करी है इससे पूर्व श्वेता का चयन बन दरोगा के पद पर भी हो चुका है उन्होंने बताया श्वेता के पिता दिनेश चंद्र जोशी बीएसएफ में मेजर है तथा माता ग्रहणी है श्वेता ने यह सफलता बिना कोचिंग के हासिल करी है वही श्वेता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व अपने मौसा मुकेश जोशी को दिया है श्वेता की इस सफलता पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल ,प्रकाश राय ,नंदा बल्लभ बगोली ,नागेंद्र जोशी, मुकेश जोशी ,राजू गढ़कोटी ,नवल किशोर, दुर्गेश जोशी ,नंदा बल्लभ जोशी ,दीपक जोशी ,नवीन जोशी आदि ने खुशी जताई है

जरूरी खबरें