Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: लोहाघाट:एनएच में रात मे फंसे यात्रियों की मदद को आगे आए सामाजिक कार्यकर्ता हरीश तिवारी 

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 3, 2024
एनएच में रात मे फंसे यात्रियों की मदद को आगे आए सामाजिक कार्यकर्ता हरीश तिवारी मंगलवार सुबह 9:00 बजे टनकपुर पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क संतोला में भारी मलवा आने से बंद हो गई थी जिस कारण सड़क में सैकड़ो यात्री फंस गए थे एनएच को आज खोला नहीं जा सका कई यात्री जैसे तैसे अन्य मार्गो से निकल गए कुछ यात्री फंस गए वही एनएच में दिल्ली व चंपावत जाने वाले कुछ महिला पुरुष यात्री फंसे हुए थे जिनके पास रात बिताने का कोई ठिकाना नहीं था रात गहरी होने के साथ-साथ वह लोग काफी परेशान हो गए थे तभी फंसे हुए यात्रियों की परेशानी देख उनकी मदद को संतोला क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चंद्र तिवारी आगे आए जिनके द्वारा एनएच में फंसी महिलाओ व अन्य यात्रियो की मदद करते हुए अपने घर लेकर आए तथा उनके रहने व खाने की व्यवस्था की और उन्हें ढाढस बंधाया वही यात्रियों के द्वारा एक अनजान व्यक्ति के द्वारा मुसीबत की घड़ी में उनकी मदद करने पर अपने इस अनजान मसीहा को धन्यवाद दिया तथा उनकी सराहना की गई मालूम हो हरिश्चंद्र तिवारी के द्वारा ऐसी मुसीबत की घड़ी में निस्वार्थ कई लोगों की मदद की जा चुकी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें