Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

सूचना

: चंपावत पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्य पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के आवास जाकर उनके पिता के निधन पर जताया दुख

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 24, 2024
चंपावत पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्य पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के आवास जाकर उनके पिता के निधन पर जताया दुख खेल मंत्री रेखा आर्या शनिवार को चंपावत जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर पंहुची,जहाँ वह जिला मुख्यालय स्थित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के घर पंहुची जहाँ उन्होंने हिमेश कलखुडिया के पिता के निधन पर शोक व्यक्तकर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की।मंत्री रेखा आर्य ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शनिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के पिता स्व0 शिरोमणि कलखुड़िया के निधन पर उनके आवास ललुवापानी रोड, चंपावत पहुंच कर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में ढ़ाढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान देते हुए शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व0 शिरोमणि आखिरी वक्त तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में आगे रहे। उनके जाने से समाज को एक बड़ी क्षति हुई है। बीते दिनों भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के पिताजी का 89 वर्ष की आयु में लंबे समय से बीमार रहते हुए निधन हो गया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें