Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: चंपावत के सुमित तड़ागी बने मिस्टर चंपावत हल्द्वानी के राहुल सिंह ठाकुर ने जीता मिस्टर मस्क्यूलर मेन का खिताब//लड़ीधुरा महोत्सव में आयोजित हुई शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 15, 2024
चंपावत के सुमित तड़ागी बने मिस्टर चंपावत के राहुल सिंह ठाकुर ने जीता मिस्टर मस्क्यूलर मेन का खिताब//लड़ीधुरा महोत्सव में आयोजित हुई शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता चंपावत जिले के बाराकोट में लड़ीधुरा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी की अध्यक्षता में चल रहे मां लड़ीधुरा महोत्सव में मंगलवार को नशे के खिलाफ जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिशन के अध्यक्ष योगेश चतुर्वेदी के दिशा निर्देश तथा जिला सचिव नरेश कनोजिया के नेतृत्व में शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में कई नामी गिरामी बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रतियोगिता के जजों ने अपना निर्णय देते हुए चंपावत के सुमित तड़ागी को मिस्टर चंपावत तथा हल्द्वानी के राहुल सिंह ठाकुर को मिस्टर मस्क्यूलर मेन के खिताब से नवाजा निर्णायक की भूमिका जिला बॉडी बिल्डिंग संगठन के जिला सचिव नरेश कनोजिया व शिक्षक श्रमसर्व आर्य ने निभाई मस्क्यूलर मेन बने राहुल सिंह ठाकुर ने बताया वह पिछले 6 सालों से जिम कर रहे हैं इस समय वे एसबीआई के लिए रिकवरी एजेंट का कार्य करते हैं वही मिस्टर चंपावत सुमित तड़ागी व मिस्टर मस्क्यूलर मेन राहुल सिंह ठाकुर ने कहा आज का युवा तेजी से मोबाइल व नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है उन्होंने ने सभी युवाओं से नशे व मोबाइल की ओर न जाकर अपने शरीर से प्यार करने की अपील की उन्होंने कहा शरीर अनमोल है नशा कर इसे बर्बाद ना करें उन्होंने कहा अगर नशा करना है तो शरीर को बनाने व खेलों का नशा करें दोनों खिलाड़ियों को बी0सी 0मुरारी व अन्य लोगों ने बधाइयां दी है वही महोत्सव कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने सभी खिलाड़ियों व जिला बॉडी बिल्डिंग संगठन को धन्यवाद दिया  

विज्ञापन

जरूरी खबरें