Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

: टनकपुर:डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान टनकपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विभाग अध्यक्ष ललित मोहन जोशी (असिस्टेंट प्रोफेसर) को वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून में किया सम्मानित |

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 27, 2024
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान टनकपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विभाग अध्यक्ष ललित मोहन जोशी (असिस्टेंट प्रोफेसर) को वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून में किया सम्मानित | डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान टनकपुर के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के विभाग अध्यक्ष श्री ललित मोहन जोशी को वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के यंग अल्युमिनाई अवार्ड इंजीनियरिंग 2024 से वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा सम्मानित किया गया | ललित मोहन जोशी को यह सम्मान 7 वर्षों के शोध कार्यों, अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर शोध पत्र (Scopus & SCI Index) प्रस्तुत एवं प्रकाशन करने, 19 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक संस्थाओं की सदस्यता, पेटेंट प्रकाशन, स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट को पूर्ण करने एवं अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला आयोजित एवं उनमें प्रतिभाग करने हेतु दिया गया | इससे पहले भी नवंबर 2023 में राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा *देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान* से भी ललित मोहन जोशी को नवाजा गया है |

जरूरी खबरें