रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर :रानीहाट में गिरे पेड़ को हटाकर पूर्णागिरी मार्ग किया गया सुचारू
Laxman Singh Bisht
रानीहाट में गिरे पेड़ को हटाकर पूर्णागिरी मार्ग किया गया सुचारू
प्रशासन की सतत निगरानी जारी

जिलाधिकारी मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के क्रम में पूर्णागिरी बीट अंतर्गत रानीहाट क्षेत्र में देर रात पेड़ गिरने से अवरुद्ध हुए पूर्णागिरी मोटर मार्ग को त्वरित कार्रवाई करते हुए सुचारू कर दिया गया है।तहसीलदार पिंकी आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही फायर सर्विस टनकपुर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक उपकरणों की सहायता से गिरे हुए पेड़ को हटाकर मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया। वर्तमान में पूर्णागिरी मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद का आपदा कंट्रोल रूम संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार सतत निगरानी बनाए हुए है। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों की टीमें पूरी तरह सतर्क एवं तैयार हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों एवं यात्रियों से अपील की है कि वर्षाकाल में रेड अलर्ट के अनावश्यक यात्रा ना करें इस दौरान यदि यात्रा करना आवश्यक है तो कृपया सावधानी बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल आपदा कंट्रोल रूम को दें।
विज्ञापन
चंपावत:मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने पाटी एसडीएम कार्यालय में भरी हुंकार, कहा 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक नहीं लेंगे विराम।
अभियंता दिवस: राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका।
लोहाघाट:रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से लोहाघाट में पिछले 4 दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद।
लोहाघाट:राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित
बाराकोट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर द्वितीय चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू,
लोहाघाट:एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।