Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: बाराकोट क्षेत्र में शिक्षक पर लगा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा किया दर्ज  शिक्षक पर कार्यवाही की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 21, 2024
बाराकोट क्षेत्र में शिक्षक पर लगा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा किया दर्ज   चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र में कक्षा सात में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से विद्यालय के एक शिक्षक पर छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोसित ग्रामीण शनिवार को छात्रा की दादी के साथ लोहाघाट थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की छात्रा के परिजनों के द्वारा आरोपी शिक्षक के खिलाफ लोहाघाट थाने में तहरीर दी गई एसएचओ अशोक कुमार ने बताया मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच एस आई सुष्मिता राणा के द्वारा की जा रही है वही छात्रा के चाचा ने जानकारी दी शिक्षक के द्वारा नाबालिग छात्रा से स्कूल में छेड़खानी की गई है जिसकी जानकारी छात्रा के द्वारा अपनी दादी ओर स्कूल मे दी गई उन्होंने बताया छात्रा अपनी दादी के साथ गांव में अकेले रहती है वही आज आक्रोशित लोग स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य से शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है घटना से क्षेत्र के अभिभावकों में भारी आक्रोश है लोग शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें