Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: चंपावत जिले के जीआईसी बाराकोट में शिक्षकों व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए भरी हुंकार

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 1, 2023
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार शनिवार 1 अप्रैल 2023 को राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट में शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए जोरदार तरीके से आवाज उठाई गई। विद्या सेतु मिशन कोशिश 2 प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी शिक्षकों द्वारा एन0एम0ओ0पी0एस0 के ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग करी संजय कुमार ने चंपावत जिले के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को 16 अप्रैल को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले संवैधानिक मार्च में शत-प्रतिशत प्रतिभाग करने का आवाहन किया उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने कहा कि पेंशन हर कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है इस अधिकार को लेने के लिए सभी कार्मिकों और शिक्षकों को सरकार से आर-पार की लड़ाई के लिए एकजुट होना ही होगा उन्होंने कहा इस बार कर्मचारियों की सरकार से लड़ाई आर-पार की होगी । कार्यक्रम में रमेश चंद्र जोशी, मीना भंडारी, कविता बिष्ट, सुनील कुमार, विनोद जोशी, पंकज कुमार, योगेश चतुर्वेदी, रमेश जोशी, भारतीय पांडे,शुभम पंथ, भुवन नाथ, जानकी चतुर्वेदी, गीता मुरारी, दीपिका जोशी, शालिनी खर्कवाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें