रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पिथौरागढ़ का खूनी गांव अब कहलाएगा देवी ग्राम ग्रामीणों की बरसों से चली आ रही है मांग हुई पूरी।
Laxman Singh Bisht
प्रदेश सरकार ने अधिसूचना की जारी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के प्रयास लाए रंग।
जन-जन की भावनाओं और लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए, आज पिथौरागढ़ जिले के ग्राम "खूनी" का नाम परिवर्तित कर "देवीग्राम" किए जाने की अधिसूचना प्रदेश सरकार ने जारी कर दी।स्वतंत्रता के 75 वर्षों से अधिक समय बाद अब खूनी ग्राम को देवीग्राम के नाम से जाना जाएगा। गावा नाम परिवर्तन करवाने के लिए स्थानीय लोगों, युवाओं और समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा सांसद अजय टम्टा से आग्रह किया गया था कि'खूनी' नाम अपने आप में नकारात्मक भाव का बोध कराता है ग्रामीणों ने नाम परिवर्तित करने की मांग सांसद टम्टा के सामने रखी थी। केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय टमटने मामले का संज्ञान लेते हुए तथा जनभावनाओं का सम्मान रखते हुए इस विषय को गंभीरता से लिया और अपने कार्यालय द्वारा विभिन्न मंत्रालयों के साथ समन्वय कर इसे संभव बनाया गया। आज नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है आप खूनी गांव देवी ग्राम के नाम से जाना जाएगा। सांसद टम्टा ने कहा यह सभी ग्रामीणों के लिए अत्यंत हर्ष और संतोष का विषय है। सांसद ने कहा कार्यालय ने इस विषय पर पिछले एक वर्ष से लगातार प्रयास किया और छह अलग-अलग मंत्रालयों से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद यह नाम परिवर्तन संभव हो सका। कहा यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और लोकभावनाओं का सम्मान है।
ग्रामवासियों की यह वर्षों पुरानी इच्छा आज पूर्ण हुई। इस ऐतिहासिक क्षण के लिए सभी ग्रामवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। सांसद टम्टा ने इस निर्णय हेतु भारत सरकार, विशेष रूप से मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स (Ministry of Home Affairs, Government of India,) राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। वही ग्रामीणों ने भी गांव का नाम परिवर्तित करवाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क