Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

सूचना

: चंपावत:दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का 17 फरवरी क़ो किया जाएगा शुभारंभ। 

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 16, 2025
दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का 17 फरवरी क़ो किया जाएगा शुभारंभ। चंपावत। जिले के दिव्यांगजनों को शासन द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध करा कर उनके लिए सम्मान के साथ जीने के अवसर पैदा करने के लिए दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र की स्थापना की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं भारतीय रेडक्रॉस समिति के उपाध्यक्ष डॉ देवेश चौहान के अनुसार भारतीय रेडक्रॉस समिति द्वारा संचालित इस केंद्र के संचालन में समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की अहम भूमिका रहती है। पुनर्वास केंद्र को जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित किया गया है जिसका शुभारंभ 17 फरवरी को दिन में 12:00 बजे किया जाएगा। सीएमओ के अनुसार दिव्यांगजनों को शासन द्वारा दी जा रही तमाम सुविधाओं के अलावा उन्हें मानवीय संवेदनाओ की भी काफी आवश्यकता होती है। यदि समाज के लोग इन कमजोर वर्ग के लोगों को मजबूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें तो उन्हें और ताकत दी जा सकती है। उन्होंने दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर सभी लोगों से अपनी उपस्थिति देने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें