Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: चम्पावत:लधियाघाटी के गांव में थानाध्यक्ष की पहल पर मंदिर को लेकर हुआ विवाद सुलझा /ग्रामीणों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद को ग्रामीणों ने ईष्ट देवता को साक्षी मानकर किया समाप्त ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 10, 2024
लधियाघाटी के गांव में थानाध्यक्ष की पहल पर मंदिर को लेकर हुआ विवाद सुलझा चंपावत जिले की रीठासाहिब पुलिस सामाजिक विवादों को पुलिसिया अंदाज में निपटाने के बजाय लोगों के बीच आपसी समझ एवं उन्हें एक दूसरे का पूरक बनाकर कोर्ट कचहरी में जाने से भी रोक रही है। इसका ताजा उदाहरण लधियाघाटी के गडियूरा गांव में देखने को मिला, जहां सैम देवता के मंदिर में पूजा उपासना को लेकर ग्रामीणों के बीच पैदा हुए विवाद की स्थिति को देखते हुए थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने दोनों पक्षों के बीच अलग-अलग वार्ता कर उनकी समझ एवं एक दूसरे के जीवन का पूरक होने की बातें अपने अंदाज में समझाने से दोनों पक्ष राजी हो गए। थानाध्यक्ष का कहना था कि कभी-कभी नासमझी एवं उत्तेजना मे हम लोग ऐसा काम कर देते हैं जिसके विवाद को निपटने में हमारा अनावश्यक धन बर्बाद होने के साथ हम तमाम परेशानियां मोल ले लेते हैं। जबकि ऐसे मामलों का हल हम आपसी समझ पैदा करने से ही कर सकते हैं ।बाद में थाना अध्यक्ष की पहल पर दोनों पक्षों को एक मंच में लाकर उनके बीच पैदा हुई कटुता में मिठास घुल गई तथा दोनों पक्षों ने एक दूसरे का पूरक बनकर रहने का संकल्प लेते हुए अपने ईष्ट देवता को साक्षी मानकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कार्य के लिए एसओ भट्ट के प्रति सभी ने आभार भी व्यक्त किया । इस अवसर पर पाटी के तहसीलदार व थानाध्यक्ष भी मौजूद थे। मालूम हो लाधियाघाटी क्षेत्र में थानाध्यक्ष के रूप में कमलेश भट्ट के आने के बाद उनके द्वारा पुलिस व जनता को एक दूसरे का पूरक बनाकर यहां स्वस्थ सामाजिक माहौल पैदा किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें