Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

सूचना

: जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर सपूतो के पार्थिव शरीर पहुँचे जोलीग्रान्ट एयरपोर्ट 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 9, 2024
जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर सपूतो के पार्थिव शरीर पहुँचे जोलीग्रान्ट एयरपोर्ट बीते रोज जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के पांचो वीर सपूतो के पार्थिव शरीर आज देर शाम जोलीग्रान्ट एयरपोर्ट लाए गए, जहाँ सैन्य सम्मान के साथ सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के साथ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, व डोईवाला के विधायक ब्रज भूषण गैरोला ने माँ भारती के वीर सपूतो कों पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इस दौरान सैन्य सम्मान के साथ शहीदों के पार्थिव शरीर को सलामी दी गई उसके बाद शहीदों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव के लिए रवाना हुए डोईवाला के शहीद विनोद भंडारी के पार्थिव शरीर को देहरादून आर्मी अस्पताल में रखा गया है कल सुबह उनके घर अठूरवाला में पार्थिव शरीर पहुंचेगा इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ डोईवाला के शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा पूरी सरकार शहीदों के परिजनों के साथ खड़ी है पूरे देश को अपने वीर जवानों पर गर्व है आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा । मालूम हों सोमवार को आतंकियों के द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में उत्तराखंड के राइफलमैन आदर्शनेगी, नायक विनोद सिंह, सूबेदार आनंद सिंह रावत, राइफलमेंन अनुज नेगी, तथा हवलदार कमल सिंह नेगी शहीद हो गए थे वही शहीद विनोद सिंह के पिता वीर सिंह नेगी ने कहा मुझे अपने बेटे की शहादत पर गर्व है उन्हें फक्र है विनोद ने उनके घर में जन्म लिया वीर सिंह नेगी ने कहा बस दुख इस बात का है कि विनोद तीन बहनों का इकलौता भाई था और उसके छोटे छोटे बच्चे है लेकिन इस बात का उन्हें बेहद गर्व है कि विनोद देश के काम आया और उसने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें