रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच।
दो टनल है प्रस्तावित।

चंपावत जिले के लोहाघाट के प्रस्तावित बाईपास मे प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली से आई टीम के द्वारा देवीधार क्षेत्र में टनल निर्माण हेतु निर्माण स्थल से मिट्टी के नमूने लेने के लिए बोरिंग शुरू कर दी गई है। बोरिंग कर रहे तकनीकी कर्मचारी यशपाल ने बताया टनल निर्माण हेतु प्रस्तावित निर्माण स्थल पर तीन जगह बोरिंग की जानी है। उन्होंने बताया 300 फीट तक बोरिंग की जाएगी तथा हर डेढ़ फीट से मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया मिट्टी के नमूनों को लैब में भेजा जाएगा। कहा अगर कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा तो लगभग एक महीने में मिट्टी के नमूने लेने का कार्य पूर्ण हो जाएगा। मामले में एनएच के अधिकारियों ने बताया लोहाघाट बाईपास निर्माण दो टनल प्रस्तावित है। जिसमें एक टनल वाहनों के आने तथा एक टनल वाहनों के जाने के लिए प्रस्तावित है। एनएच के अधिकारियों ने बताया वर्तमान में टनल निर्माण स्थल के मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं। मिट्टी की जांच रिपोर्ट आने के बाद टनल निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। कुल मिलाकर लोहाघाट बाईपास निर्माण में प्रस्तावित टनल का कार्य मिट्टी की जांच रिपोर्ट पर टिका हुआ है। अगर जांच रिपोर्ट ठीक आती है तो टनल निर्माण व बाईपास निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।