Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

सूचना

: रुद्रपुर:स्वच्छता में कोई कोताही बर्दाश्त नहींः विकास शर्मा /स्वच्छता को लेकर मेयर ने ली समीक्षा बैठक

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 17, 2025
स्वच्छता में कोई कोताही बर्दाश्त नहींः विकास शर्मा रूद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर की स्वच्छता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और सुपरवाईजरों को नगर निगम की ओर से सम्मानित किया जायेगा। महापौर विकास शर्मा सोमवार को नगर निगम के पर्यावरण पर्यवेक्षकों, सुपरवाईजरों एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों की बेठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पर्यावरण पर्यवेक्षकों एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की समीक्षा की और रूद्रपुर को स्वच्छता के मामले में नंबर वन बनाने के लिए व्यापक विचार विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।बैठक में महापोर विकास शर्मा ने कहा कि गर्मी का मौसम नजदीक है ऐसे में सफाई व्यवस्था के प्रति और बेहतर ढंग से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में गंदगी के कारण संक्रामक रोग पनपते हैं, जिनकी रोकथाम के लिए नगर निगम की ओर से स्वच्छता पर विशेष रूप से फोकस किया जायेगा। उन्होंने नाले नालियों की तली झाड़ सुफाई सुनिश्चित करने के साथ ही सभी सुपरवाईजर से वार्डो में सफाई व्यस्था दुरूस्त रखने को कहा। मेयर ने कहा कि सभी सुपरवाईजर वार्डां में स्थित घरों की संख्या आदि की पूरी जानकारी जानकारी रखें। उन्होंने सुपरवाईजरों को वार्डां की सफाई का फीडबैक लेने के निर्देश भी दिये साथ ही कहा साथ ही 15 मार्च तक जो भी सुपरवाईजर सबसे अधिक फीडबैक देगा उसको सम्मानित किया जायेगा। उहोंने महिला समूहों से भी डोर टू डोर फीडबैक लेने को कहा। महापौर ने आगामी 23 से 26 फरवरी तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन मे चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान सफल बनाने के लिए भी जुटने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को वृहद स्तर पर चलाया जाना है इसके लिए सभी तैयारी में जुट जायें। उन्होंने स्वच्छता ऐप के बार में भी जागरूकता लोने के निर्देश दिये और स्वच्छता ऐप को जल्द लॉंच करने को कहा। बैठक में नगर आयुक्त नरेश दुर्गा पाल ने भी स्वच्छता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में सहायक नगर आयुक्त श्रीमति राजू नबियाल,प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, रणदीप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. हर्षपाल चंडोक के अलावा समस्त पर्यावरण पर्यवेक्षक, सुपरवाइजर, नारी शक्ति सेना समूह की सदस्य मौजूद रही।

जरूरी खबरें