Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

सूचना

: चंपावत:संगठन के शीर्ष नेतृत्व से मिले आश्वासन के बाद मिनिस्ट्रियल कार्मिकों के संघर्ष में लगा विराम।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 27, 2024
संगठन के शीर्ष नेतृत्व से मिले आश्वासन के बाद मिनिस्ट्रियल कार्मिकों के संघर्ष में लगा विराम। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कुमाऊं मंडल नैनीताल की मंडलीय कार्यकारिणी के आह्वाहन पर वर्तमान में चल रहा शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रियल कार्मिकों का आंदोलन संगठन की प्रान्तीय कार्यकारिणी से मिले आश्वासन के बाद 9 दिसंबर 2024 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडल नैनीताल के आह्वाहन में शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रियल कार्मिक अपनी 17 सूत्रीय मांगों के लिए विगत 20 नवंबर से आंदोलनरत थे। प्रांतीय कार्यकारिणी के महामंत्री साबर सिंह रौथाण द्वारा लिखित पत्र के माध्यम से बताया गया है कि संगठन की 17 सूत्रीय मांगो के लिए प्रांतीय नेतृत्व विभाग एवं सरकार के साथ संपर्क बनाए हुए है। शीघ्र ही सार्थक एवं सकारात्मक परिणाम सभी के समक्ष होंगे। जिसके क्रम में मंडलीय कार्यकारिणी द्वारा सभी जिला इकाइयों को 9 दिसंबर 2024 तक संघर्ष को विराम करने के संदर्भ में पत्र प्रेषित कर दिया गया है। इसलिए चंपावत में भी कल मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में की जाने वाली तालाबंदी एवं अन्य कार्यक्रम 9 दिसंबर 2024 तक के लिए स्थगित किए जाते हैं। संगठन अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने आंदोलन के कार्यक्रमों में पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग करने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें