Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: लोहाघाट:जल निगम द्वारा कार्य पूर्ण करने का बोर्ड लगाने के बावजूद दिगाली चौड़ के ग्रामीण प्यासे 21 अक्टूबर तक पेयजल न मिलने पर आमरण अनशन की दी चेतावनी एसडीएम लोहाघाट को दिया ज्ञापन 

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 15, 2024
जल निगम द्वारा कार्य पूर्ण करने का बोर्ड लगाने के बावजूद दिगाली चौड़ के ग्रामीण प्यासे 21 अक्टूबर तक पेयजल न मिलने पर आमरण अनशन की दी चेतावनी एसडीएम लोहाघाट को दिया ज्ञापन जल निगम चंपावत के द्वारा लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत क्षेत्र दिगालीचौड़ में जल जीवन मिशन के तहत दिगालीचोड़ पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण ग्रामीणों के द्वारा कई पापड़ बेलने व संघर्ष के बावजूद पूर्ण करवाया गया योजना मे कार्य पूर्ण होने का बोर्ड जल निगम के द्वारा लगा दिया गया है कार्य पूर्ण होने का बोर्ड लगने के बावजूद ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने हरेश्वर संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा के नेतृत्व में एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के पास पहुंचे तथा अपनी समस्या को एसडीएम के सामने रखा तथा पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की ग्रामीणों ने जल निगम पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा व ग्रामीणों ने बताया कई संघर्षों व एसडीएम लोहाघाट के द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद जल निगम ने किसी तरह कार्य पूर्ण किया तथा योजना में कार्य पूर्ण होने का बोर्ड भी लगा दिया गया पर इसके बावजूद ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है जो कि जल निगम की सरासर लापरवाही है ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर 21 अक्टूबर तक ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया तो क्षेत्र के समस्त ग्रामीण एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में पेयजल निगम के खिलाफ आमरण व क्रमिक अनशन में बैठ जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी पेयजल निगम चंपावत की होगी ग्रामीणों के द्वारा मामले को लेकर पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता को भी ज्ञापन दिया गया है वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के द्वारा ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है इस दौरान लोहाघाट तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी भी मौजूद रहे ज्ञापन देने में फतेह सिंह , उमेद सिंह, किशन सिंह, रमेश अधिकारी, दलीप सिंह आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें